• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur ka Mausam: घटते तापमान से लोगों को मिल रही राहत, 17 जून से बंपर वर्षा के संभावना

बिलासपुर में पिछले कुछ दिनों की भयंकर गर्मी के बाद अब तापमान घटने लगा है। विज्ञानियों का मानना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए यह परिस्...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 02:13:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 02:13:14 PM (IST)
Bilaspur ka Mausam: घटते तापमान से लोगों को मिल रही राहत, 17 जून से बंपर वर्षा के संभावना
17 जून से बंपर वर्षा के संभावना

HighLights

  1. तापमान घटने से लोगों को राहत
  2. 17 जून से हो सकती है तेज बारिश
  3. ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशनुमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से सूर्य का ताप अब कम महसूस होने लगा है। 10 जून से लगातार दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को भी स्थिति सामान्य रही। सुबह से आसमान साफ रहा। जैसी ही धूप तेज होने लगा आसमान में बादल मंडराने लगे। नतीजा अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसे लेकर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल है। अगले 30 घंटो के भीतर मानसून सक्रीय होगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका पंजाब के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण उड़ीसा के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है।


साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि एक द्रोणिका उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे उड़ीसा के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से तटीय कर्नाटक तक छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ 62 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।

प्रदेश में 13 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। इधर गुरुवार को गर्मी का असर शहर में कम रहा। शाम को हल्की उमस थी लेकिन रात में ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा बिलासपुर का मौसम

  • बिलासपुर में 14, 15 और 16 जून की शाम/रात गरज के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
  • 17 जून को व्यापक रूप से गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर चलेगा।
  • 18 जून की शाम/रात हल्की से मध्यम वर्षा के दो या तीन दौर होने का अनुमान है।
  • 19 जून को हल्की से मध्यम तथा कभी-कभी भारी वर्षा होगी।
  • 20 और 21 जून को बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

naidunia_image

बस्तर से वर्षा का आगमन

प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने तथा उत्तरी भाग में गिरावट की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है । बीजापुर और उससे लगे जिलों में भारी वर्षा होगी। बता दें बस्तर में मानसून 29 मई को प्रवेश कर चुका है,लेकिन उसके बाद थम गया था।