
बिलासपुर। Bilaspur Political News: केंद्र सरकार के खिलापफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले चल रहे जनजागरण अभियान के जवाब में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को राज्य सरकार के खिलापफ जवाबी रैली का ऐलान कर दिया है। मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोटर साइकिल धक्कामार रैली का आयोजन किया है। जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज दोपहर ढाई बजे से राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजनानुसार प्रदेश की कांग्रेस सरकार आजतलक पेट्रोलडीजल के वेट कम नहीं किया है।
केंद्र सरकार ने दीपावली के दिन पेट्रोल पर पांच रूपये एवं डीजल पर 10 रूपये वेट कम कर देशवासियों को राहत दी है। वहीं देशभर की राज्य सरकारों को भी वेट कम करना था। कई राज्यों ने वेट कम किया लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आजतलक वेट कम नहीं किया। इससे पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कांग्रेस के इस निर्णय के खिलाफ युवा मोर्चा आज दोपहर ढाई बजे से जिला मुख्यालय में अनूठा प्रदर्शन करेगी। लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर से पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक तक मोटर साइकिल एवं कार को धक्कामारकर ले जाया जाएगा।
मोर्चा की जवाबी कार्रवाई
बढती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने पीसीसी के बैनर तले कांग्रेस जनजागरण अभियान चला रही है। प्रदेश व ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के पदाधिकारी गांवगांव घूम रहे हैं। केंद्र के खिलाफ प्रदेश में बन रहे माहौल को देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने अब राज्य सरकार को पेट्रोल व डीजल मेें वेट कम करने को मुद्दा बनाकर राज्य शासन को घेरने की रणनीति बनाई है।