नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिजली कंपनी ने निर्माण और रखरखाव कार्य के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच दिन बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है। 24 से 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इससे कोनी, सरकंडा, मंगला, भारतीय नगर, अलका एवेन्यू सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
बिजली कंपनी का कहना है कि चार घंटे उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी जरुर होगी। लेकिन, रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद उन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति त्योहार के दौरान भी सुचारू रहेगी।
जानिए किस तिथि में कौन सा क्षेत्र रहेगा प्रभावित
24 अक्टूबर: शनिवार को 33/11 केवी यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी बिरकोना फीडर, कोनी, यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कालेज फीडर बंद रहेंगे। इससे बड़ी कोनी, पेट्रोल पंप, गणेश इन्क्लेव, कंचन विहार, छोटी कोनी, रिवरव्यू कालोनी, थाना कोनी, आईटीआई, कंट्री क्लब, शासकीय इंजीनियरिंग कालेज और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्र प्रभावित होगा।
25 अक्टूबर: इस तिथि में 33/11 केवी बृहस्पति बाजार उपकेंद्र के सदर बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। करुणा चौक, उदल चौक, गोलबाजार, मिशन अस्पताल, मध्यनगरी चौक और डा. आभा वर्मा व आसपास क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा 33 केवी सिम्स अस्पताल क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
26 अक्टूबर: भारतीय नगर उपकेंद्र के सलूजा विहार फीडर से जुड़े भारतीय नगर, सलूजा विहार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
27 अक्टूबर: मंगला उपकेंद्र के मंगला, टंकी नंबर एक, टंकी नंबर दो और कुशा भाऊ ठाकरे फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते मंगला , गीतांजलि पार्क, सनसिटी, महर्षि स्कूल, गंगानगर फेज-2, मंगला बस्ती, धुरीपारा, दीनदयाल कालोनी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
28 अक्टूबर: अलका एवेन्यू उपकेंद्र के अलका एवेन्यू, आदर्श चौक और उषा उपवन फीडर बंद रहेंगे। अलका एवेन्यू कालोनी के तीनों फेज, मंगला बस्ती, शैल विहार, ब्रिज विहार, जेपी विहार, ज्वाय रेसिडेंसी, यमुना विहार और उषा उपवन कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।