बिलासपुर। Bilaspur Railway News: ट्रेनों के सुरक्षित व समय पर परिचालन को लेकर जिस रेलवे की पहचान हुआ करती थी, आज वह ट्रेनों को रद करने में पहले पायदान पर है। रद ट्रेनों को शुरू करने का समय करीब आते ही दोबारा उन ट्रेनों को रद कर दिया जाता है। राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में नान इंटरलाकिंग व आटो सिग्नलिंग कार्य के चलते रेलवे ने फिर से 18 ट्रेनें रद कर दी हैं। दो से सात जुलाई तक ये ट्रेनें अलग-अलग तिथि में रद रहेंगी।
जिस सेक्शन में काम हो रहा है, वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है। नान इंटरलाकिंग का कार्य तील जुलाई को सुबह 10.00 बजे से छह जुलाई को सुबह 10 बजे तक चलेगा। लेकिन परिचालन पर असर कार्य शुरू होने के एक दिन पहले और बाद तक पड़ेगा। रेलवे का मानना है कि यह महत्वपूर्ण कार्य है। इसे बिना ट्रेन रद करे पूरा नहीं किया जा सकता है।
हालांकि यात्रियों का कहना है कि रेलवे चाहे तो राहत दे सकती है। इस काम के चलते केवल कोचिंग ट्रेनें ही रद हुई हैं। मालगाड़ी का परिचालन कभी रद नहीं होता। इसका मतलब है कि रेलवे को यात्रियों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। इस सेक्शन में हाल ही में ट्रेनें रद की गई थीं। अब दोबरा ट्रेनों का रद किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जानिए कौन सी ट्रेन किस तिथि में रहेगी रद
तिथि --- ट्रेनें
03 से 06 जुलाई --- 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल
03 से 06 जुलाई --- 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल
03 से 06 जुलाई --- 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू
03 से 06 जुलाई --- 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू
4 से 6 जुलाई --- 12069 रायगढ़ गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस
3 से 5 जुलाई --- 12070 गोंदिया -रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस
03 से 05 जुलाई --- 18239 गेवरारोड-इतवारी एक्सप्रेस
03 से 05 जुलाई --- 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस
03 से 05 जुलाई --- 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस
04 से 06 जुलाई --- 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
02 से 05 जुलाई --- 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
04 से 07 जुलाई 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
04 जुलाई --- 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस
05 जुलाई --- 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
03 जुलाई --- 22827 पुरी -सूरत एक्सप्रेस
05 जुलाई --- 22828 सूरत -पुरी एक्सप्रेस
03 जुलाई --- 22620 तिरुनेलवेली - बिलासपुर एक्सप्रेस
05 जुलाई --- 22619 बिलासपुर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस
गोंदिया की जगह दुर्ग में समाप्त होगी बरौनी एक्सप्रेस
तीन से पांच जुलाई तक बरौनी से छूटने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दुर्ग स्टेशन में ही समाप्त कर दिया जाएगा। इस तिथि में गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया के स्थान पर दुर्ग से चलेगी।