बिलासपुर। जोनल स्टेशन का द्वार क्रमांक एक बनकर तैयार हो गया है। यह बेहद आकर्षक भी नजर आ रहा है। लेकिन प्लेटफार्म एक भी पंखे नहीं लगे हैं। जबकि उनकी सुविधा के लिए कुर्सियां रख दी गईं है। इतनी गर्मी में एक पंखे तक नहीं लगे होने से यात्रियों का गर्मी में हाल बेहाल है। यात्रियों का कहना है कि इस सुविधा को रेलवे भूल गई। इससे यात्रियों को और भी दिक्कत होगी। जोनल स्टेशन में बीते ढाई से द्वार क्रमांक एक को भव्य स्वरूप देने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि इसका विधिवत उद्घाटन तो नहीं हुआ है पर यात्रियों के लिए यह द्वार खोल दिया गया।
यात्री बकायदा स्टेशन में प्रवेश करने के बाद जब तक ट्रेन नहीं पहुंचती दो सुविधाएं अवश्य जरुर देखते हैं। इनमें एक बठने के लिए कुर्सियां और दूसरे गर्मी से बचने के लिए पंखे। रेलवे ने इस द्वार के प्लेटफार्म पर आकर्षक कुर्सियां तो लगा दी है। लेकिन गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया है। काम बंद है। इसलिए यह संभावना भी नजर नहीं आ रही है कि यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री यही सोच रहे हैं कि इतने भव्य शेड में गर्मी से तो कम लगेगी, लेकिन परेशानी होगी। इससे बचाव के लिए रेलवे को कम से कम कुछ जगहों पंखे की व्यवस्था करनी चाहिए थी। यात्रियों को इससे राहत मिलती।
यह भी पढ़ें: स्कार्पियो की टक्कर से इंजीनियरिंग कालेज के छात्र की मौत
पर इस तरह की अव्यवस्था के बीच में यात्री यहां की बजाय दूसरी जगह बैठना ज्यादा पसंद करेंगे। कुछ यात्रियों का कहना था कि इस सुविधा को रेल प्रशासन के समक्ष रखेंगे और इलेक्ट्रानिक पंखे लगाने की मांग करेंगे। यह सुविधा जरुरी उपलब्ध होगी। उनका कहना है कि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है या शेड ऊपर होने के कारण विभाग यही सोच रहा होगा गर्मी कम लगेगी। पर अभी जिस तरह उमस है। उस स्थिति में यात्रियों को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे की बेहद जरुरत है।