Railway News: बिलासपुर पहुंचने वाली ये ट्रेनें हो रही हैं लेट, चेक करें नाम और रूट
Railway News: शिवनाथ एक्सप्रेस सात घंटे और इंटरसिटी चार घंटे विलंब से चल रही है। शिवनाथ एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह सात बजे है। यह ट्रेन लगातार सुबह की बजाय शाम को पांच से सात बजे पहुंच रही है।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 19 Dec 2022 04:14:29 PM (IST)
Updated Date: Mon, 19 Dec 2022 10:41:09 PM (IST)

Railway News: इतवारी से बिलासपुर के बीच चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। इस ट्रेन में सफर करने वाल यात्री परेशान हैं और नाराज भी हैं। दरअसल यह ट्रेन एक महीने से इसी तरह लेटलतीफ से चल रही है और इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इसी तरह दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद रेल प्रशासन के द्वारा व्यवस्था सुधारने को लेकर किसी तरह पहल नहीं की जा रही है।
शिवनाथ एक्सप्रेस सात घंटे और इंटरसिटी चार घंटे विलंब से चल रही है। शिवनाथ एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह सात बजे है। यह ट्रेन लगातार सुबह की बजाय शाम को पांच से सात बजे पहुंच रही है। हैरानी की बात यह है कि यह दोनों ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के दायरे में ही चलती हैं।
जोन की मानिटरिंग और कंट्रोल के बावजूद रेल प्रशासन इन्हें समय पर नहीं चला पा रहा है और न ही परिचालन स्थिति सुधारने को लेकर किसी तरह की पहल की जा रही है। इधर ट्रेन में सफर करने वाले यात्री परेशान हैं और यही सोच रही यात्रियों को रेलवे और कितना परेशान करेगा।
प्रशासन ट्रेनों को समय पर क्यों नहीं चला रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में यात्री आंदोलन भी कर सकते है। इस ट्रेन के अलावा हावड़ा और मुंबई से पहुंचने अधिकांश ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देर से पहुंची। अन्य जोन ने ट्रेनों का समय सुधार किया है। यही वजह है कि अब लेटतीफी डेढ़ से दो घंटे तक आ पहुंची है, जबकि पहले यही ट्रेनें पांच से सात घंटे विलंब से चल रही थी।