• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Railway News: रेलवे के पहरेदारों से नहीं बच सके चोर, कबाड़ी और टिकट दलाल

Bilaspur Railway News: वित्तीय वर्ष 2020-21 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के लिए उपलब्धियों भरा रहा।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 24 Sep 2021 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Sep 2021 07:00:54 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Railway News: रेलवे के पहरेदारों से नहीं बच सके चोर, कबाड़ी और टिकट दलाल

बिलासपुर। Bilaspur Railway News: वित्तीय वर्ष 2020-21 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के लिए उपलब्धियों भरा रहा। जोन के अंतर्गत आने वाले तीन रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर व नागपुर के जवान टिकट दलाल से लेकर अन्य अपराधियों की शामत बने तो पूरे उत्साह के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी किया। घर से भागे, बिछड़े 149 बालक-बालिकाओं को चाइल्ड लाइन के माध्यम से उनके स्वजनों तक सुरक्षित पहुंचाया। अभियान चलाकर महिला यात्रियों को भरोसा दिलाया की ट्रेन में वह पूरी तरह सुरक्षित है। यदि मुसीबत आती भी है तो न घबराएं, बल्कि आरपीएफ को सूचित करें। उनकी मदद के लिए महिला बल सदस्यों के साथ पूरी टीम हाजिर हो जाएगी।

वित्तीय वर्ष में इतने पर कार्रवाई

मामला गिरफ्तार

0 टिकट दलाली - 206

0 अपहरण - 05

0 रेल संपत्ति चोरी - 436

0 कबाड़ी - 84

0 चेन पुलिंग - 779

0 यात्रियों को परेशान - 350

0 यात्री सामान चोरी - 60

0 गांजा तस्करी - 06

0 शराब तस्करी - 06

0 अवैध वेंडर - 1373

0 छिपाकर रकम ले जाते - 06

यह कार्य भी किया

0 चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किए नाबालिग - 149

0 जरूरतंदों को कराया भोजन - 80 हजार

इतनी ट्रेनों में किया अनुरक्षण

0 खाद्य सामग्री ट्रेन - 338

0 आक्सीजन स्पेशल - 26

0 श्रमिक स्पेशल - 687

0 चोरों से जब्त संपत्ति की कीमत - 08 लाख रुपये

0 चोरी छिपे ले जाते जब्त रकम - 70 लाख रुपये

0 जब्त शराब की कीमत - 01 लाख रुपये

0 टिकट दलालों जब्त टिकट की कीमत - 52 लाख रुपये

0 कबाड़ियों से जब्त रेल संपत्ति की कीमत - 10 लाख रुपये

रोशनी ग्रुप बनाकर 700 महिला यात्रियों को जोड़ा

महिला सुरक्षा हमेशा से रेलवे सुरक्षा बल की प्राथमिकता है। ट्रेनों में अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की समस्याओं के निवारण के लिए मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान जोन के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों के अलावा 20 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया गया। इसके साथ ही रोशनी वाट्सएप ग्रुप बनाकर ट्रेनों में दैनिक यात्रा करने वाली 700 महिलाओं को जोड़ा गया। इनकी किसी भी शिकायत पर टीम मदद के लिए पहुंच रही है।


जोन में इतनी संख्या में तैनात है आरपीएफ

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त - 01

उप महानिरीक्षक - 01

उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त - 01

मंडल सुरक्षा आयुक्त - 03

सहायक सुरक्षा आयुक्त - 07

निरीक्षक - 46

उप निरीक्षक - 100

सहायक उप निरीक्षक - 127

प्रधान आरक्षक - 451

आरक्षक - 719

वाहन चालक - 04

एंसेलरी स्टाफ - 31

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।