• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में स्कूल के टायलेट में पानी डालते ही हुआ धमाका, छात्रा घायल... तीन दिन से चल रही थी साजिश

बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल(Bilaspur School Blast) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। स्कूल के बाथरूम में एक छात्रा ने पानी डाला, जिससे तेज धमाका हुआ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 22 Feb 2025 11:38:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Feb 2025 11:55:49 AM (IST)
बिलासपुर में स्कूल के टायलेट में पानी डालते ही हुआ धमाका, छात्रा घायल... तीन दिन से चल रही थी साजिश
धमाके के बाद क्षतिग्रस्त टायलेट, स्कूल में टीचर्स से बात करते हुए पुलिस।

HighLights

  1. स्कूल के बाथरूम में सोडियम मेटल से हुआ धमाका।
  2. पुलिस जांच में खुलासा, छात्रा लेकर आईं थी सोडियम।
  3. स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, हो रही है जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर(Bilaspur School Blast)। बिलासपुर के मंगला चौक स्थित सेंट पलोटी स्कूल के बाथरूम में शुक्रवार सुबह अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची झुलस गई। धमाके की आवाज सुनते ही स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि बाथरूम में सोडियम मेटल डाला गया था, जिससे यह धमाका हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ छात्राओं पर संदेह जताया जा रहा है। मंगला चौक स्थित सेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा बाथरूम गई थी।


धमाके के बाद चीख पड़ी छात्रा

इसी दौरान बच्ची ने बाथरूम में पानी डाला। पानी डालते ही वहां पर तेज धमाका हुआ और वह जोर से चीख पड़ी। आसपास मौजूद शिक्षक और छात्र दौड़कर बाथरूम की ओर पहुंचे, जहां बच्ची को झुलसा हुआ पाया।

naidunia_image

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल झुलसी बच्ची को सामने ही मौजूद अस्पताल भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बर्न एंड ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर झुलसी बच्ची का उपचार किया जा रहा है।

थानेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने

स्कूल में केमिकल से धमाके की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू भी अपने आफिस में बैठकर स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से बात कर रहे थे।

स्कूल की ओर से दो लोगों को थाने भेजा गया था। दोनों को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। वे केवल एक आवेदन लेकर थाने पहुंचे थे। इधर इस बड़े हादसे के बाद भी पुलिस ने जांच जरूरी नहीं समझी।

naidunia_image

बड़ा सवाल : बच्चों को कहां से मिला

केमिकल विस्फोट की घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चों को यह केमिकल मिला कहां से। प्रबंधन का कहना है कि घटना में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हैं। आठवीं के विद्यार्थियों का प्रयोगशाला में प्रवेश वर्जित है।

इसके कारण प्रयोगशाला से केमिकल मिलने की आशंका नहीं है। इसके बाद अब बच्चों के पास केमिकल कहां से आया इसकी पूछताछ की जा रही है। अिभभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

तीन दिन से चल रही थी प्लानिंग

स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुनीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि स्कूल की कुछ छात्राएं पिछले तीन दिनों से सोडियम मेटल लेकर स्कूल आ रही थीं। वे इसे स्कूल के बाथरूम में रखकर शरारत करने की प्लानिंग कर रही थीं।

naidunia_image

इसके लिए तीन दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। इधर स्कूल प्रबंधन को छात्राओं की शरारत की भनक तक नहीं लग सकी। इसके कारण 10 साल की मासूम की जान पर बन आई है।

क्या है सोडियम

सीएमडी कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डा. हर्षा शर्मा के अनुसार, सोडियम एक क्षारीय धातु है। यह इतनी नरम होती है कि इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है। यह पानी और हवा के संपर्क में आते ही तेजी से प्रतिक्रिया करती है।

इसलिए इसे केरोसिन तेल में डुबाकर रखा जाता है। यह पानी के साथ प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस और सोडियम हाइड्राक्साइड बनाती है, जिससे आग लगने की संभावना होती है।

इसका उपयोग रासायानिक, दवा उद्योग, सोडियम आधारित बैटरी और टाइटेनियम व अन्य धातुओं को परिशुद्ध करने में होता है। सोडियम अत्यधिक ज्वलनशील होता है, इसलिए इसे खुली हवा में नहीं रखा जाता।

पानी या नमी के संपर्क में आने पर यह विस्फोट कर सकता है। शरीर के लिए भी आवश्यक है। नमक के रूप में कोशिकाओं के कार्यों को नियंत्रित करता है। अधिक मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तब सक्रिय हुई सिविल लाइन पुलिस

हादसे की सूचना पर सीएसपी निमितेष सिंह ने फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा। कुछ देर बाद वे मौके पर पहुंचे। इधर अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर सिविल लाइन टीआई सुम्मत साहू भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से घटना के संबंध में जानकारी ली है। अब पुलिस की टीम छात्राओं से पूछताछ करने की बात कह रही है।