• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Sports News: बेसबाल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी पाकिस्तान रवाना

Bilaspur Sports News:वीं वेस्ट एशिया बेसबाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पाकिस्तान में आयोजित है। जिसमें शामिल होने इंडिया बेसबाल टीम के 20 खिलाड़ी रवाना ...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 27 Jan 2023 11:43:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Jan 2023 11:43:48 PM (IST)
Bilaspur Sports News: बेसबाल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी पाकिस्तान रवाना

Bilaspur Sports News: बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 15वीं वेस्ट एशिया बेसबाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पाकिस्तान में आयोजित है। जिसमें शामिल होने इंडिया बेसबाल टीम के 20 खिलाड़ी रवाना हुए। छत्तीसगढ़ से सीनियर खिलाड़ी अख्तर खान और लखन लाल देवांगन का नाम शामिल है। टीम के खिलाड़ी रवाना होने से पूर्व चंडीगढ़ कैंप में खूब पसीना बहाया।

भारतीय बेसबाल संघ द्वारा पंजाब विश्वविालय चंडीगढ़ मे इंडिया कैंप आयोजित किया गया। इसमें देशभर से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दो खिलाड़ी अख्तर खान एवं लखन लाल देवांगन का नाम टीम इंडिया में शामिल किया गया। इनका चयन सीनियर नेशनल में इनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ। बता दें कि अख्तर छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ में कोच के रूप में खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं वहीं लखन लाल सीनियर खिलाड़ी है। चंडीगढ़ कैंप के बाद टीम सीधे पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से प्रारंभ है, जो एक फरवरी तक आयोजित है। देशवासियों को टीम इंडिया से शानदार पदक की उम्मीद है।


14वीं एशिया कप में तीसरा स्थान

14 वीं वेस्ट एशिया कप मंे भी राज्य से दो खिलाडियों का चयन हुआ था। जहां भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अब सभी को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम उसी हौसले के साथ अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल करेगी। भारतीय बेसबाल टीम इस्लामाबाद पाकिस्तान के लिए 25 जनवरी को रवाना हुई।

टीम इंडिया में यह खिलाड़ी

बेसबाल संघ के महासचिव मिताली घोष ने बताया की भारतीय बेसबाल टीम में पंजाब से जितेंद्र कुमार ठाकुर, यशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मध्यप्रदेश से प्रदीप चौहान, अंकित जोशी, देवांश, विवेक यादव महाराष्ट्र से नंदन ,ऋषिकेश केरला से सुलकीफल, शहाबुद्दीन व छत्तीसगढ़ से अख्तर खान, लखन लाल देवांगन, आंध्र प्रदेश से शाहिद, राजेंद्रनाथ राजस्थान से दिनेश कुमार, विजय कुमार उत्तर प्रदेश से नरेंद्र कुमार जम्मू कश्मीर से समीर, आसिफ शामिल ह।ै टीम लीडर के रूप में भारतीय बेसबाल संघ के महासचिव हरीश कुमार भारद्वाज, कोच सुखदेव सिंह औलाख, चरणजीत सिंह व मैनेजर अशोक कुमार शर्मा शामिल है।