• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग की चोरी, घर से उड़ाए 4.34 लाख रुपये

बिलासपुर के तिफरा में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग ठेकेदार के घर से 4.34 लाख चुराए। सिरगिट्टी पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो को पकड़कर 3.50 लाख रुपये बरामद किए।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 07:55:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:55:27 AM (IST)
बिलासपुर में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग की चोरी, घर से उड़ाए 4.34 लाख रुपये
बिलासपुर में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग की चोरी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ठेकेदार के घर अलमारी का ताला तोड़कर हुई चोरी
  2. टाइल्स लगाने आए मजदूर का बेटा निकला मुख्य आरोपी
  3. सिरगिट्टी पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तिफरा के यादव नगर में मकान में टाइल्स लगाने के काम के दौरान मजदूर के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार कर दिए। दोनों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी चोरी की और फरार हो गए।

मकान मालिक ने आरोपितों के परिजनों से रकम वापस कराने की मांग की, लेकिन उन्होंने चोरी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं।


मकान में चल रहा था टाइल्स लगाने का काम

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि यादव नगर निवासी रामसागर यादव (64) मकान निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। उनके घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने पवन साहू को दी थी। पवन अपने बेटे के साथ काम करने आता था।

अलमारी का ताला तोड़कर की चोरी

इसी दौरान 31 अक्टूबर की रात दो लड़कों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 4.34 लाख रुपये चोरी कर लिए। नकदी गायब होने पर रामसागर ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष रकम के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी दल संविधान विरोधियों और माओवादियों के समर्थक रहे हैं: अमित शाह

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।