• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

अब बिलासपुर में होगी वंदे भारत की पूरी देखरेख, 150 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया डिपो

अब बिलासपुर में होगी वंदे भारत की पूरी देखरेख, 150 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया डिपो

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 07:55:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 07:55:46 AM (IST)
अब बिलासपुर में होगी वंदे भारत की पूरी देखरेख, 150 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया डिपो
निर्माणाधीन कोचिंग डिपो।

HighLights

  1. अमृत भारत और एलएचबी ट्रेनों का भी बिलासपुर में होगा कायाकल्प
  2. क्रेन-जैकिंग सिस्टम से लैस होगा हेवी रिपेयर शेड
  3. अगस्त तक का लग सकता है निर्माणाधीन कोचिंग डिपो का काम पूरा होने में

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: वंदे भारत ट्रेन की रखरखाव को और बेहतर बनाने के लिए बिलासपुर में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कोचिंग डिपो का निर्माण किया जा रहा है। पुराने डिपो के समीप बन रहे इस डिपो में वाशिंग और मेंटेनेंस लाइन के साथ दो स्टेबलिंग लाइनें भी विकसित की जा रही हैं, जहां ट्रेनों की रैक को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उम्मीद है कि अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे वंदे भारत ट्रेन की रखरखाव सुविधाएं और मजबूत होंगी।

इस बेहद महत्वपूर्ण व लोकप्रिय ट्रेन है। वर्तमान में बिलासपुर से नागपुर के बीच एक वंदे भारत ट्रेन चलती है। सुबह-सुबह रायपुर, दुर्ग, नागपुर तक जाने के लिए सुविधाजनक ट्रेन होने के कारण, इसमें सफर कर मंजिल तक पहुंचना यात्रियों को उचित लगता है। इस ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए नियमानुसार अलग कोचिंग डिपो होना चाहिए। लेकिन, बिलासपुर में इसकी उपलब्धता नहीं थी। जिसे देखते हुए नए कोचिंग डिपो का प्रस्ताव बनाया गया।


अब तक इसका मेंटेनेंस पुराने डिपो में हो रहा था। कोचिंग डिपो में पिट लाइन संख्या-1 के पुनर्वास एवं आवश्यक यांत्रिक एवं विद्युत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। निर्माणाधीन वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो में निरीक्षण शेड, प्रशासनिक भवन, सब-स्टेशन भवन और ओवरहेड जल टैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) से जुड़े कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। डिपो में ट्रेनों की बाहरी सफाई के लिए आधुनिक ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे कम समय में बेहतर सफाई सुनिश्चित हो सकेगी।

अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के लिए विकसित हो रही आधुनिक अनुरक्षण सुविधाएं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में आधुनिक ट्रेनों के बढ़ते परिचालन को देखते हुए अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। इसके तहत अमृत भारत, एलएचबी और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे ट्रेनों की सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। अमृत भारत और एलएचबी ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए निरीक्षण शेड का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ नई पिट लाइन, एप्रोच रोड और ड्रेनेज सिस्टम विकसित किए जाएंगे, जिससे रखरखाव कार्य अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा। परियोजना में रिट्रैक्टेबल ओएचई की व्यवस्था भी शामिल है, जिससे निरीक्षण और मरम्मत कार्य सुरक्षित ढंग से किए जा सकेंगे।

बन रही अत्याधुनिक हेवी रिपेयर शेड

बिलासपुर में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव को और मजबूत बनाने के लिए विशेष हेवी रिपेयर बे एवं सर्विस बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 220 मीटर लंबी अत्याधुनिक हेवी रिपेयर शेड विकसित की जा रही, जहां ट्रेनों के बड़े मरम्मत और अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किए जा सकेंगे। रखरखाव कार्यों को सुगम बनाने के लिए 25 टन क्षमता वाली ईओटी क्रेन स्थापित की जाएगी। वहीं, कोचों को सुरक्षित एवं एकसमान तरीके से उठाने के लिए आधुनिक सिंक्रोनाइज्ड जैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा एयर कंप्रेसर सहित कई अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वंदे भारत ट्रेनों का अनुरक्षण अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

बिलासपुर में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए आधुनिक कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह डिपो निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद वंदे भारत ट्रेनों की सफाई, निरीक्षण और मेंटेनेंस की सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी हो जाएंगी। परियोजना का निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अनुराग कुमार सिंह सीनियर डीसीएम, बिलासपुर रेल मंडल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।