• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Traffic News: संकरा चौक पर फिर लगा जाम, दो घंटे फंसे रहे लोग

Bilaspur Traffic News: लोगों के लिए मंगला में स्थित संकरा चौक मुसीबत बन चुका है। जाम लगने से लोग परेशान हुए।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 15 Jan 2023 05:05:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 05:05:44 PM (IST)
Bilaspur Traffic News: संकरा चौक पर फिर लगा जाम, दो घंटे फंसे रहे लोग

Bilaspur Traffic News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। लोगों के लिए मंगला में स्थित संकरा चौक मुसीबत बन चुका है। एक फिर यहां जाम लग गया और करीब आधे किमी तक वाहनों की कतार लगी। सबसे विड़ंबना की बात है कि यहां व्यवस्था संभालने के लिए कोई नहीं था। पहले निकलने के चक्कत में वाहन चालकों के बीच विवाद होता रहा। इसके कारण जाम खुल नहीं पाया। करीब दो घंटे के बाद लोगों को राहत मिली है।

इस चौक में ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन जाम नहीं लगता। इसमें सरकारी कर्मचारी से लेकर स्कूली बच्चे रोज फंस जाते हैं। कई बार तो जरुरी काम भी प्रभावित होता है। रविवार को भी यही हुआ। जैसे ही इस चौक पर हाइवा व एक्सीवेटर आमने- सामने से आया, तो उनके लिए निकलने के लिए जगह नहीं थी। दोनों गाड़ियां चौक पर फंस गई। गाड़ियां टस से मस नहीं हो रहा था। इधर दोनों दिशा से पहुंचने वाली गाड़ियों की कतार बढ़ती गई। इसके बाद भी यहां यातायात का अमला नहीं पहुंचा। लोग व व्यापारी यहां एक यातायात पुलिस को तैनात करने की मांग कर रहे हैं, ताकि जाम न लगे, लेकिन यातायात पुलिस को इस चौक की जरा भी चिंता नहीं है। इस जाम के कारण किसी भी दिन कोई ऐसा बीमार व्यक्ति फंस सकता है।


उस स्थिति में परिणाम क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। मालूम हो कि इस सड़क की चौड़ीकारण होनी है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है। मुआवजा भुगतान नहीं होने के कारण चौड़ीकारण का काम प्रांरभ नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग चौड़ीकारण के कार्य को नहीं कर रहा है। इसलिए जब तक निर्माण नहीं होता। इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा जाए। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को काफी हद तक जाम से छुटकारा मिलेगा। इसे लेकर जिला प्रशासन से मांग करेंगे। इसके बाद भी यदि व्यवस्था नहीं सुधरती है, तो उस स्थिति में अंतिम विकल्प उग्र आंदोलन करने का रहेगा।