Bilaspur Weather News: बैसाख महीने में इस बार सावन सी झड़ी,आज खुला मौसम
Bilaspur Weather News: मानसून जैसा माहौल पारा गिरा ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 01 May 2023 10:18:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 May 2023 10:18:58 AM (IST)

बिलासपुर : शहर समेत पूरे में हो रही वर्षा को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानसून आ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। अंधड़ चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। गौरतलब है कि एक मार्च से लेकर अब तक प्रदेश में 218 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस वर्ष अप्रैल का महीना कम तपाया भी है। ठंडी हवाओं के चलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
तेज गर्मी के लिए पहचान रखने वाले बैसाख महीने में इस बार सावन सी झड़ी हो रही है। बीते एक सप्ताह से बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर वर्षा भी हो रही है। रविवार को भी इसी तरह की स्थिति रही। दोपहर व शाम को रिमझिम के बाद रात फिर अच्छी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात के भी आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ठंड बना रहेगा।
बिलासपुर शहर समेत संभागभर का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। पिछले तीन दिनों से हुई वर्षा से मौसम सुहाना बना हुआ है। सोवार को भी सुबह से बादल छाए हुए है।फिर भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए है। वर्षा के चलते मौसम ठंडा- ठंडा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के विज्ञानियों ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है। ऐसे में एक मई को भी प्रदेश की कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ