• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में खूनी संघर्ष... पड़ोसियों ने युवती के चेहरे पर मारा ब्लेड, डायलिसिस पीड़ित भाई का दबाया गला

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तालापारा के संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवती और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपित...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 11:02:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 11:02:07 PM (IST)
बिलासपुर में खूनी संघर्ष... पड़ोसियों ने युवती के चेहरे पर मारा ब्लेड, डायलिसिस पीड़ित भाई का दबाया गला
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. तालापारा के संजय नगर में पड़ोसियों ने युवती पर हमला किया।
  2. चेहरे और हाथ पर ब्लेड से वार कर गंभीर किया घायल।
  3. सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद आरोपितों पर FIR दर्ज की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तालापारा के संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवती और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसकी मां और भाइयों के साथ भी मारपीट की गई।

इस दौरान एक आरोपित ने किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवती के छोटे भाई का गला दबा दिया। वह डायलिसिस का मरीज है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा निवासी ज्योति चेलकर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के बाहर मौजूद थी।


इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राजेश चेलकर, भगवती चेलकर, सुनीता लहरे और उनके अन्य साथी वहां पहुंच गए। आरोपितों ने ज्योति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने युवती के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राजेश चेलकर ने ब्लेड से ज्योति के चेहरे और दाहिने हाथ पर वार कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे स्वजन भी घायल

मारपीट की आवाज सुनकर ज्योति की मां शीतला चेलकर, भाई राज और छोटा भाई युवराज उसे बचाने पहुंचे। आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में शीतला के बाएं हाथ और राज के दोनों हाथों की कोहनी व कलाई में चोटें आईं। इसी बीच राजेश ने युवराज का गला दबा दिया। युवराज पहले से ही किडनी की गंभीर बीमारी के कारण डायलिसिस पर है।

ऐसे में उसके साथ की गई मारपीट ने परिवार की परेशानी और बढ़ा दी। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। मामले में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फर्जी मार्कशीट व साहब के फर्जी हस्ताक्षर के सहारे रह रही थी सरकारी छात्रावास में, GGU का फर्जीवाड़ा खुला तो दर्ज हुई FIR