• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा

निशा यादव आटो रिक्शा चालक श्याम कार्तिक यादव की सुपुत्री हैं। इसके पहले उन्होंने उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैनापिक 8 हजार 522 फीट, उत्तर...और पढ़ें

By Radha Krishna SharmaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 08:11:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 08:11:45 AM (IST)
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी परनिशा यादव ने तिरंगा लहराया,कलेक्टर अवनीश शरण ने दी बधाई।

HighLights

  1. माउंट एल्ब्रस फतह वापसी के बाद निशा यादव का हुआ भव्य स्वागत
  2. कलेक्टर अवनीश शरण से की मुलाकात, सहयोग के लिए दिया धन्यवाद
  3. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर लहराया भारत का तिरंगा

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। आठ दिन के अभियान के बाद निशा यादव ने माउंट एल्ब्रस की फतह 13 जुलाई को की। उनके इस अभियान से सफल होने के पश्चात उनके बिलासपुर आगमन पर 28 जुलाई को शाम 4 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यादव समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर रैली के रूप में उनके निवास स्थान चिंगराज पारा पहुंचाया। इस अवसर उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की रात 2:30 बजे निशा अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह नौ बजे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस 5642 मीटर 18510 फिट पर भारत का तिरंगा लहराने में कामयाब रही। स्वागत के दौरान अनिल यादव, मनोज यादव, रोहित यादव, सुनील यादव समेत अन्य उपस्थित रहे। निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई को रात में अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह नौ बजे माउन्ट एलब्रुस पर फतह पाई। लगातार दो साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है।

कलेक्टर अवनीश शरण से की मुलाकात

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर बिलासपुर की बेटी निशा यादव ने तिरंगा लहराया। वापस आकर आज कलेक्टर अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।


कलेक्टर ने हौसला बढ़ाया

निशा यादव ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल के चलते ही उनका यह सपना पूरा हो पाया। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें सीएसआर मद से आर्थिक मदद दिलवाई और अपनी शुभकामनाओं के साथ उनका हौसला बढ़ाया। वे कहती है कि इस मदद के चलते ही इस पर्वत विजय का संकल्प पूरा हो सका। यह मेरे लिए गौरवशाली उपलब्धि है।