• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

नवरात्र से पहले चमकेगी बिलासपुर की सड़कें, निगमायुक्त का 8 जोनों को अल्टीमेटम, गड्ढों से मिलेगी राहत

बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने बारिश के बाद खस्ताहाल हुई शहर की सड़कों की सुध लेते हुए नवरात्र पर्व से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का फैसला किया है। निग...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:27:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:27:41 PM (IST)
नवरात्र से पहले चमकेगी बिलासपुर की सड़कें, निगमायुक्त का 8 जोनों को अल्टीमेटम, गड्ढों से मिलेगी राहत

HighLights

  1. दुर्गा पूजा पर नहीं उड़ेगी धूल, बिलासपुर में सड़कों का डामरीकरण शुरू करने का निर्देश
  2. नवरात्र से पहले संवरेंगी सड़कें, खराब लाइटों की जगह लगेंगी नई
  3. निगमायुक्त ने 8 जोनों को 1 महीने का दिया समय, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जगह लगेंगी नई लाइटें।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: वर्षा ऋतु के बाद खस्ताहाल सड़कों की सूध नगर निगम ले रही है। निगम प्रबंधन ने साफ किया था कि वर्षा ऋतु जाने के बाद सड़कों के गड्ढ भरे जाएंगे और जहां पर जरूरत है, उन सड़कों का डामरीकरण होगा। अक्टूबर दूसरे सप्ताह से नवरात्र की शुरूआत होने वाली है। इस दौरान पंडालों में विराजित प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ेगे।

ऐसे में गड्ढे से भरी सड़क और उड़ती धूल भक्तों को परेशान कर सकती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही नवरात्र के पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। वर्षा ऋतु के समय से शहर की सड़कें उधड़ने लगी थी और गड्ढे नजर आने लगे थे। वर्षा ऋतु के अंत तक शहर की लगभग सभी सड़कें खराब हो गई। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी आठ जोन को सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी सौपी है। ऐसे में सभी जोन कमिश्नर को साफ किया गया है कि वे अपने क्षेत्र कि खस्ताहाल सड़कों को एक महिने के भीतर बना ले। इस निर्देश के अब आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर सड़कों के मरम्मत का काम चालू कर दिया जाएगा।

प्रकाश व्यवस्था भी होगी दूस्र्स्त

यह भी देखने को मिला है कि ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। सड़कों में पर्याप्त रोशनी भी नहीं रहती। ऐसे में आवश्यकता के हिसाब से सभी सड़कों में नई लाइट लगाने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए हैं।