• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protest Against the Jashpur Incident: जशपुर घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आज देंगी धरना

Protest Against the Jashpur Incident: काली पट्टी लगाकर मौन धरना देंगी

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Fri, 01 Oct 2021 10:26:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 Oct 2021 10:26:24 AM (IST)
Protest Against the Jashpur Incident: जशपुर घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आज देंगी धरना

बिलासपुर। Protest Against the Jashpur Incident: प्रदेश में जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में पांच बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले पदाधिकारी व मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ आज विकास भवन के सामने नेहरू चौक में दोपहर दो बजे से मौन धारण कर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन करेंगी।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बेटियों एवं महिलाओं पर लगातार दुष्कर्म की घटनाए बढी है जो रूक नही रही। जशपुर नगर में दिव्यांग केन्द्र पर रह रही बेटियों के साथ केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों ने शराब पीकर हुडदंग करते हुए पांच बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जो घोर निंदनीय है। इस घटना के विरोध में एवं प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, मंडल अध्यक्ष चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, संतोषी देवांगन, रजनी यादव, सविता जायसवाल, कंचन दुसेजा, राजेश्वरी गुप्ता, जया पाण्डेय, रजनी कश्यप, सविता नामदेव, शांति शांडिल्य, लक्ष्मीन मरावी, बबीता चेलके, सविता धीवर, लक्ष्मी साहू, कल्याण साहू, मोंगरा भारद्वाज, मालती यादव, गायत्री दुबे, ममता त्रिपाठी, शैल भोई, ललिता मरकाम, शकुंतला कांछी, सुलेखा जायसवाल, विद्या सूर्यवंशी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।

कलेक्टर सहित अधिकारियों का तबादला

घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विपक्षी दल भाजपा अब आक्रामक रुख अख्तियार करने लगी है। जशपुर की घटना को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़े करने की कोशिश भी हो रही है।