बिलासपुर। Corona Vaccination: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए दिग्गज भाजपा नेताओं ने अब मोर्चा संभालने का निर्णय लिया हैे। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और संक्रमण से बचकर रहने लोगों को जागस्र्क करेंगे। इसके लिए जिला से लेकर मंडल स्तर पर भाजपाइयों की टीम तैयार की जाएगी। इस अभियान में एक-एक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का फरमान जारी किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को त्योहार के रूप में मनाने का देशवासियों से अपील की है। पीएम की अपील का प्रभावी असर भी दिखाई देने लगा है। केंद्रों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सब काम व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। टीकाकरण के बढ़ते रफ्तार के बीच कोरोना की लहर भी जानलेवा साबित होने लगा है। संक्रमितों के साथ ही मृतकों के आंकड़ों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।
इससे केंद्रीय नेतृत्व की चिंता भी बढ़ गई है। केंद्र सरकार के इस अति महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण केंद्र पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला से लेकर मंडल और इकाई स्तर पर भाजपाइयों की टीम तैयार की जा रही है। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताआंे को इसमंे शामिल किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने स्वजनांे के अलावा परिचितों का टीकाकरण कराएं। तब प्रभावी रूप से इसे चलाने में बल मिलेगा।
केंद्रों में देंगे सेवाएं
टीकाकरण केंद्रों में भाजपाई व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। टीका लगवाने आने वाले लोगों का पर्ची कटाने। आधार कार्ड या फिर आधार नंबर नोट कराने और टीका लगवाने के लिए केंद्र के भीतर पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान पानी सहित अन्य जस्र्री सामानों का वितरण भी करेंगे।
सम्मान से शुरू हुआ अभियान
शुुस्र्आती दौर में जब 60 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जा रहा था उस दौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्रों में पहुंचकर उनका सम्मान किया था। पानी भी पिलाते रहे। यह सिलसिला बुजुर्गाें को टीका लगते तक चला। इसके बाद 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के वक्त गुलाब का फूल भी भेंट करते रहे। तीसरे और महत्वपूर्ण चरण में लोगों को संक्रमण से बचाने जागस्र्कता अभियान चलाएंगे। मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील करंेगे। इसके अलावा बहुत जस्र्री होने पर ही घर से बाहर निकलने की समझाइश भी देंगे। अपने व स्वजनों का ख्याल रखने की बात भी बताएंगे।
वर्जन
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला से लेकर मंडल और इकाई स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की जा रही है। केंद्रों मंे पहुंचकर टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे।
रामदेव कुमावत-जिलाध्यक्ष,भाजपा