• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

इलाज के नाम पर खुली लूट.. सुई-ग्लूकोज पर 28 गुना तक मुनाफा कमा रहे बिलासपुर के निजी अस्पताल

बिलासपुर जिले के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीजों से सर्जिकल व कंज्यूमेबल सामानों के नाम पर भारी-भरकम वसूली की जा रही है। थोक बाजार में ₹11 में...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 10:00:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 10:00:32 PM (IST)
इलाज के नाम पर खुली लूट.. सुई-ग्लूकोज पर 28 गुना तक मुनाफा कमा रहे बिलासपुर के निजी अस्पताल

HighLights

  1. बिलासपुर के अस्पतालों में ₹11 का आईवी सेट ₹225 में बिक रहा।
  2. ₹7 की सिरिंज के लिए मरीजों से वसूले जा रहे ₹60।
  3. एडिशनल ड्रग कंट्रोलर ने कंज्यूमेबल्स पर कड़े नियमन की बात कही।

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। अस्पताल में इलाज कराना अब आम आदमी के लिए किसी आर्थिक संकट से कम नहीं है। बीमारी के इलाज के दौरान डाक्टर की फीस या कमरे के किराए से ज्यादा भारी बिल उन छोटी-छोटी चीजों का होता है, जिन्हें मेडिकल की भाषा में कंज्यूमेबल्स यानी उपभोग्य सामग्रियां कहा जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि थोक बाजार में जो चीजें बेहद सस्ती मिलती हैं, वही अस्पताल के बिल में मरीजों को कई गुना अधिक दामों पर थमाई जाती हैं।

थोक बाजार में महज 11 रुपये में मिलने वाला आईवी इंफ्यूजन सेट अस्पताल पहुंचते-पहुंचते 225 रुपये के भारी-भरकम दाम पर बिकने लगता है। यही नहीं, 7 रुपये से भी कम कीमत वाली डिस्पोजेबल सिरिंज के लिए मरीजों से करीब 60 रुपये तक वसूले जाते हैं।


पेसमेकर, आंखों के लेंस और दिल के वाल्व जैसी उच्च मूल्य वाली वस्तुओं के मामले में तो स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां अंतिम एमआरपी आयातित कीमत से 10 से 30 गुना तक अधिक होती है। इस मूल्य विकृति के कारण मरीजों को अपनी जेब से बहुत ज्यादा पैसा चुकाना पड़ रहा है।

यह गंभीर मुद्दा पिछले 15 वर्षों से समय-समय पर उठता रहा है, लेकिन महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख द्वारा केंद्र सरकार से इस 'अनुमेय अंतर' यानी अनुमत मूल्य के दायरे को कड़े नियमों से बांधने का आग्रह करने के बाद यह बहस फिर तेज हो गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के पिछले आंकड़ों में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि कैसे अस्पताल थोक में कौड़ियों के भाव सामान खरीदकर मरीजों से मनमाना पैसा वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें- धमकी के 8 घंटे बाद ही सच साबित हुआ खौफ, बिलासपुर में कारोबारी की थार और बाइक में लगाई आग

जिले के निजी अस्पताल भी कर रहे मनमानी

जिले के शतप्रतिशत निजी अस्पताल भी जैसे ही थोक बाजार से सर्जिकल सामान अस्पताल पहुंचता है, वैसे ही उसके दामों को कई गुणा बढ़ा देते है।जिससे इलाज कराने में अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना मरीज व स्वजन को करना पड़ता है और ज्यादातर मामलों में इलाज का बिल पटाते-पटाते लोगों को आर्थिक रूप से कमर तक टूट जाती है।

स्पतालों और संस्थानों द्वारा कंज्यूमेबल्स पर अत्यधिक मुनाफा वसूले जाने के मामले बेहद संवेदनशील हैं। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इन जीवन-रक्षक व सहायक सामग्रियों की कीमतों में पारदर्शिता होना बेहद जरूरी है। नियमानुसार इस पर उचित निगरानी और विनियामक प्रावधानों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। भीष्म सिंह देव, एडिशनल ड्रग कंट्रोलर,