• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में हत्या के आरोपित के मकान और दुकान पर चला बुलडोजर

आरोपित गोपी सूर्यवंशी ने खमतराई स्थित मुक्तिधाम के सामने मकान और पांच दुकान बनाए थे। दुकान का निर्माण लगभग पूरा हाे चुका था।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 03:23:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Feb 2024 03:23:08 PM (IST)
बिलासपुर में हत्या के आरोपित के मकान और दुकान पर चला बुलडोजर
आरोपित के दुकान और मकान को ढहाते हुए

HighLights

  1. दुकान की फ्लोरिंग के दौरान हुआ था विवाद
  2. खमतराई में रहने वाले ड्राइवर पंकज उपाध्याय की मामूली बात पर फावड़ा और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
  3. महिला का विरोध, भीड़ को संभालती रही पुलिस

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। ड्राइवर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा से बात की थी। इसके दूसरे ही दिन प्रशासन ने हत्या के आरोपित के मुक्तिधाम स्थित कब्जे को ढहा दिया। साथ ही अन्य कब्जे को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार की सुबह ही निगम अमले की टीम खमतराई पहुंच गई। निमम अमले ने हत्या के आरोपित के मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

खमतराई में रहने वाले ड्राइवर पंकज उपाध्याय की मामूली बात पर फावड़ा और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक आरोपित को सीपत में दबिश देकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में एक महिला और नाबालिग काे भी आरोपित बनाया है। इधर शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पंकज के पिता धनिराम की बात डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कराई। इसके बाद से प्रसाशन ने आरोपित के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रविवार को निगम अमले की टीम ने मुक्तिधाम से आरोपित का कब्जा हटाया। साथ ही उन्हें अन्य कब्जे को हटाने अल्टीमेटम दिया था। सोमावर की सुबह ही निगम अमला दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गया। निगम अमले ने आरोपित के दुकान और मकान को ढहा दिया है।


दुकान की फ्लोरिंग के दौरान हुआ था विवाद

आरोपित गोपी सूर्यवंशी ने खमतराई स्थित मुक्तिधाम के सामने मकान और पांच दुकान बनाए थे। दुकान का निर्माण लगभग पूरा हाे चुका था। बुधवार की रात वह अपने परिवार के लोगों के साथ सामने के तीन दुकानों की फ्लोरिंग करा रहा था। इसी दौरान सड़क पर फैलाए निर्माण सामग्री को लेकर पंकज ने विरोध किया था। इसके बाद हुए विवाद में गोपी और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर पंकज की हत्या कर दी।

महिला का विरोध, भीड़ को संभालती रही पुलिस

निगम अमले की टीम ने जब कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो आरोपित परिवार की एक महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। इधर गांव वालों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस बीच निगम अमले ने आरोपित परिवार के अवैध कब्जे को ढहा दिया।