Cattle on the Streets: शहर की सड़कों पर फिर से चलेगा मवेशियों को पकड़ने अभियान
Cattle on the Streets: शहर की सड़कों पर फिर से चलेगा मवेशियों को पकड़ने अभियान
By anil.kurrey
Edited By: anil.kurrey
Publish Date: Fri, 24 Sep 2021 10:40:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 24 Sep 2021 10:40:36 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।Cattle on the Streets: शहर की सड़कों में इन दिनों मवेशियों की संख्या बढ़ गई है। वे शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने एक बार फिर से मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने अतिक्रमण अमले को निर्देशित किया है कि रोजाना मवेशी पकड़ने का काम किया जाए और इन्हें पकड़कर गौठानों में सुरक्षित शिफ्ट किया जाए।
वहीं, अब अतिक्रमण टीम मवेशी पकड़ने के लिए तैयार हो गई है। मालूम हो कि इन दिनों बारिश की वजह से मिट्टी गिली रहती है। ऐसे में मवेशी सूखे स्थान की तलाश में सड़कों पर आ जाते हैं। इसकी वजह से शहर के प्रमुख सड़कों में भी मवेशियों की संख्या बढ़ की गई है। इसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन बातों को देखते हुए मवेशी पकड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आने वाले एक-दो दिनों के भीतर अतिक्रमण टीम मवेशी पकड़ने के लिए शहर के सड़कों पर निकलेगी।
व्यस्तम सड़कों पर पहले होगी कार्रवाई
शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल लिंक रोड, जरहाभाठा रोड, सिम्स रोड, नेहरू चौक से गोलबाजार, नेहरू चौक से मंगला और सरकंडा मुख्य मार्ग में सबसे पहले मवेशी पकड़ने अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि इन सड़कों पर सुबह से ही यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, सड़क पर इन मवेशियों के खड़े रहने से आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।