• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश? 4 सितंबर को रिटायर होंगे जस्टिस रमेश सिन्हा

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 10:31:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 10:31:25 AM (IST)
जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश? 4 सितंबर को रिटायर होंगे जस्टिस रमेश सिन्हा
जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कॉलेजियम की बैठक 6 अगस्त 2026 को हुई
  2. जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर को रिटायर होंगे
  3. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रभावी होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर की गई है।

6 अगस्त की बैठक में नाम पर हुआ विचार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा के नाम पर विचार किया गया। इसके बाद कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।


नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

केंद्र की अधिसूचना और राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी की जानी है। केंद्र सरकार की अधिसूचना और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रभावी होगी। इसके बाद बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

4 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे जस्टिस रमेश सिन्हा

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभालने का रास्ता साफ होगा। कॉलेजियम की यह सिफारिश छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आगामी नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।