• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Liquor Scam: आरोपी विजय भाटिया की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, नेताओं से लेन-देन की हो रही जांच

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी विजय भाटिया की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि आरोपी को बिना समन के गिरफ्तार किया गया था।...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 02:12:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Jun 2025 02:12:30 PM (IST)
CG Liquor Scam: आरोपी विजय भाटिया की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, नेताओं से लेन-देन की हो रही जांच
विजय भाटिया की याचिका खारिज

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने विजय भाटिया की याचिका की खारिज
  2. सुप्रीम कोर्ट की एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने की पैरवी
  3. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेन-देन का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2,100 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले मामले में फंसे कारोबारी विजय भाटिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। भाटिया की ओर से दाखिल रिट याचिका पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने भाटिया की ओर से पैरवी की, जिसमें यह दलील दी गई कि बिना समन दिए ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। जवाबी तर्क में एसीबी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कोर्ट को बताया कि ईडी द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद भाटिया को 31 मई 2025 को दोपहर में एसीबी को सौंपा गया।


सुनवाई में बताया गया कि इसके ठीक 24 घंटे बाद उन्हें एक जून को रायपुर की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। मामले में 300 से ज्यादा गवाहों से पूछताछ की गई है और सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तारी की गई। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने विजय भाटिया की याचिका को खारिज कर दिया।

विदेश भागने की थी तैयारी, दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

कोर्ट के समक्ष बताया गया है कि विजय भाटिया दिल्ली में अपने परिवार के साथ था और ब्राजील भागने की तैयारी में था। इससे पहले ही ईओडब्ल्यू ने 31 मई को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के दौरान एजेंसी ने सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मंजूर की। इसके बाद 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भाटिया को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Raipur Suitcase Murder: पुलिस ने रीक्रिएट करवाया क्राइम सीन, तो खुल गया पूरा राज, शातिर ने ऐसे दिया हत्या को अंजाम

नेताओं से जुड़े लेन-देन की जांच

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ है कि विजय भाटिया और उसके सहयोगी बंसल के खातों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खातों में भारी रकम ट्रांसफर की गई है। एसीबी-ईओडब्ल्यू यह पता लगाने में जुटी है कि शराब घोटाले का पैसा किन राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों तक पहुंचा। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि भाटिया ने विदेशी कंपनी से शराब सप्लाई कर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई की, जिसे प्रापर्टी में निवेश किया गया।