Bilaspur, Raigarh, Korba, Janjgir-Champa, Surguja Chunav Result 2024 Live Counting: छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं। आज हो रही मतगणना के दौरान इन सभी 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग की पांच सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से होनी है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्योदय दौर चलेगा। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां के भाजपा और कांग्रेस दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला आज सामने आने वाला है। यहां जानिए बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, सरगुजा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के अभेद गढ़ बिलासपुर लोकसभा सीट में कमल खिल गया है। तोखन साहू ने जीत का नया कीर्तिमान रच दिया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए रिकार्ड वोटों से जीत दिला दी है। भाजपा प्रत्याशी को मिले 724937 वोट वही कांग्रेस प्रत्याशी को 560379 वोट मिले। 164558 वोट से तोखन साहू जीते।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43 हजार 283 वोटों से दूसरी बार कोरबा लोकसभा से जीत हासिल की की है। कांग्रेस को 5 लाख 70 हजार 183 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को 5 लाख 26 हजार 899 वोट मिले हैं।
Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में भी बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने जीत दर्ज की है। वे 60 हजार वोट से जीतीं है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया मैदान में थे। जिन्हें बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 60 हजार 262 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।
Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से जीत दर्ज की है। 24 राउंड की मतगणना में भाजपा को 8 लाख 8275 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह को 5 लाख 67 हजार 884 वोट मिले हैं। वहीं, डाकमत में भाजपा प्रत्याशी को 1608 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1397 वोट मिले हैं।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जा रही है। शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण किया जा रहा। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू को 1743 व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1437 वोट पोस्टल बैलेट से मिले। वही नवे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू 317401 व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 254877 मत मिले है। भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज जीते। चिंतामणि महाराज को 710667 मत मिले। कांग्रेस की शशि सिंह ने 646064 मत प्राप्त किया। भाजपा के चिंतामणि महाराज चुनाव की कुल 64603 मतों से जीते।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत लगभग 28,000 से अधिक वोटो से आगे चल रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं।
Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024:जांजगीर- चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को 69355 वोटों की बढ़त मिल गई है। लगातार बढ़त बनाते हुए अब बड़ी बढ़त की ओर भाजपा। कमलेश जांगड़े कुल 548984 मत मिले वही डा.शिव कुमार डहरिया कुल 359134 मत को मिले है।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज लगभग जीत चुके है बस अधिकारी घोषणा होनी है बाकी महराज को चिंतामणि महाराज को 710667 मत मिले। कांग्रेस की शशि सिंह ने 646064 मत प्राप्त किया। भाजपा के चिंतामणि महाराज चुनाव की कुल 64603 मतों से जीते के करीब।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय अभी भी पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत 16,596 वोट से वोटों से आगे हैं। ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 341998 वोट वही सरोज पाण्डेय ( बी जे पी) 325402 वोट मिले है।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को 81558 वोटो की बढ़त मिल चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को अभी तक 443439 वोट मिले है। वही चिंतामणि महाराज को 514397 मिल चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पीछे चल रही है।
Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर- चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को 50395 वोटों की बढ़त मिल चूकी है। लगातार बढ़त बनाते हुए अब बड़ी बढ़त की ओर भाजपा। कमलेश जांगड़े 409529 कुल मत मिले वही डा.शिव कुमार डहरिया 359134 को मिले है।
Raigarh Lok Sabha Election Result 2024:रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन में 9 राउंड तक कि गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी डा मेनका देवी से करीब 1 लाख 42 हजार वोटों से आगे निकल गए है।
भाजपा के चिंतामणि महाराज को 339846 मत मिले, कांग्रेस की शशि सिंह को 280047 मत सरगुजा मिले। प्रतापपुर विधानसभा की बात करें तो यहां शशि सिंह ने 711 मतों की बढ़त बनाई है। 22 चरण की मतगणना पूरी हो गई है। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा को जीत मिली थी।
कोरबा में चौथे चक्र की मतगणना के अनुसार कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महेत कांग्रेस 1,25,625 वोट मिले वही भाजपा से सरोज पांडेय को 1,22,543 मत मिले है। यहां लगातार कांग्रेस को बढ़त ज्योत्सना 3110 मतों से आगे।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: चार राउंड के मतों की गिनती के बाद घोषणा की गई है। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज कांग्रेस की शशि सिंह से 29053 मतों से आगे है। चिंतामणि महाराज को अभी तक 155331 मत मिले हैं कांग्रेस की शशि सिंह को 126278 मत प्राप्त हुए हैं।
जांजगीर-चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े वे 36461 वोटों से लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। इसका कांग्रेस के डा. शिवकुमार डहरिया से सीधा मुकाबला है।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर तीन राउंड की मतों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह से 19575 मतों से आगे हैं। पहले चरण की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 5597 वोट की थी। दूसरे चरण में यह बढ़त 10683 वोटो की हुई। तीसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी को 19575 मतों की बढ़त मिल चुकी है।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के रूझान के अनुसार 11.09 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत साढ़े आठ हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग में सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे। कोरबा में कांगेस ज्योत्सना महंत आगे। बिलासपुर में भाजपा देवेन्द्र यादव आगे। रायगढ़ में भाजपा राधेश्याम आगे। जांजगीर में कमलेश जांगड़े आगे।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 विधानसभा वार राउंड विधानसभा बिलासपुर पहले राउंड में तोखन साहू आगे। बेलतरा राउंड 2 में देवेन्द्र यादव आगे। मस्तूरी राउंड तीसरे राउंड में देवेन्द्र यादव आगे।
Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंच चुके है, रायगढ़ के स्थानीय मंदिर मेपूजा अर्चना कर मतगणना स्थल के लिए रवाना हो रहें हैं।
Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट मे बीजेपी के राधेश्याम राठिया को जशपुर से 10 हजार कुनकुरी से 6800 सौ पत्थलगांव से 1900 सौ वोटो से आगे चल रहे है। डा. मेनका देवी सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस 10 हजार वोटों से पीछे चल रही है।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे.. प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव चल रहें है पीछे। जांजगीर चांपा लोकसभा से बीजेपी दूसरे राउंड में 7109 से आगे बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में भारी मतो से राधेश्याम राठिया आगे।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: काेरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत, जांजगीर से कमलेश रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे बिलासपुर में देवेंद्र सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा चुनाव जिले के तीन विधानसभा वार गिनती में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। लगभग कुल 3800 वोटो से कांग्रेस आगे चल रही है।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर। गर्मी व तेज धूप का असर मतगणना स्थल के बाहर नजर आया। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों के अलावा गिनती के समर्थक नजर आए। वह दीवार के किनारे छांव में दुबककर बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद समर्थकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, कांग्रेस की मेनका सिंह से, जशपुर जिले के तीन विधासभा सीट के वोटो की गिनती मे 3734 वोटो से आगे।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा। कोरबा लोक सभा क्षेत्र के लिए वोटो की मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 2424 वोट से आगे।
Janjgir-Champa Lok Sabha Seat: जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जांजगीर-चांपा लोकसभा के नजर में 20 वर्षों से भाजपा के खाते में है।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहले इटीपीबीएस और डाक मतपत्रों की पेटियां खुली, जिनमें लिफाफे अलग करने का सिलसिला जारी है और ईवीएम से भी मतगणना प्रारंभ कर दी गई है।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट में पिछले चार चुनाव से भाजपा लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। सरगुजा संसदीय सीट के लिए अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं इसमें नौ बार कांग्रेस तथा आठ बार भाजपा को जीत मिली है।
Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा में तोखन और देवेंद्र के बीच सीधा मुकाबला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित और ओबीसी बहुलता वाले बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा के लिए अभेद गढ़ में तब्दील हो गया है।
Bilaspur Lok Sabha chunav Result 2024: बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। स्ट्रांग रूम से विधानसभावार इवीएम ले जाने कर्मचारियों की होने लगी इंट्री। पोस्टल बैलेट के बाद अब कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी।
Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जांजगीर-चांपा लोकसभा के नजर में 20 वर्षों से भाजपा के खाते में है। अकलतरा, पामगढ़, सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर, कसडोल, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र को समेटे यह संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य है।
Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी से महिला नेत्रियां प्रत्याशी के रूप में आमने- सामने हैं और मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। कांग्रेस से ज्योत्सना महंत व भाजपा से सरोज पांडेय आमने- सामने हैं। कोरबा में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़-सरगुजा संसदीय सीट अंबिकापुर जिला कोषालय स्ट्रांग रूम में छह टेबल पोस्टल बैलेट और आठ टेबल ईटीपीबी की प्री काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं। अनिवार्य सेवा मतदाताओं, होम वोटिंग सहित निर्वाचन में संलग्न पुलिस कर्मियों द्वारा डाले गए डाक मतपत्र की संख्या 1699 और तीन जून की स्थिति में जिले में 860 मतदाताओं के ईटीपीबीएस यानी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए।
Surguja Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़-सरगुजा संसदीय सीट अंबिकापुर जिला कोषालय स्ट्रांग रूम से डाक मतपत्र सम्पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ पहुंचे मतगणना स्थल में, शुरू मतपत्र गणना। जिला कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। सम्पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी के साथ सभी श्रेणी के डाक मतपत्रों को मतगणना हेतु मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज ले जाया गया।