• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

फेसबुक पर दोस्ती, फिर राजनीति में पद का लालच... बिलासपुर में युवक से 82 लाख की ठगी

बिलासपुर में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक से 82.63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:04:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:04:39 AM (IST)
फेसबुक पर दोस्ती, फिर राजनीति में पद का लालच... बिलासपुर में युवक से 82 लाख की ठगी
बिलासपुर में फेसबुक दोस्ती में 82 लाख ठगी (AI Generated image)

HighLights

  1. राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का दिया झांसा
  2. आरोपी महिला निखत परवीन साबरी पर केस दर्ज
  3. 62 लाख ऑनलाइन, 20 लाख नकद लिए गए

नईदुनिया प्रतिनिदि, बिलासपुर। फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई महिला ने पहले विवादित जमीन का काम कराकर युवक का भरोसा जीता। इसके बाद राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 82.63 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस मांगने पर महिला ने धमकी देकर बातचीत बंद कर दी। मामले में सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन का काम कराकर जीता भरोसा

सरकंडा के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे ने शिकायत में बताया है कि करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ निवासी निखत परवीन साबरी से हुई थी। बातचीत के दौरान निखत ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया। उसने किसी भी काम को आसानी से कराने का भरोसा दिलाया।


शिकायतकर्ता के अनुसार गतौरी में उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पटवारी और राजस्व निरीक्षक से संबंधित काम को लेकर उसने निखत से मदद मांगी। निखत ने यह काम करा दिया। इससे उसका विश्वास और बढ़ गया।

पार्टी फंड के नाम पर वसूली

इसी दौरान निखत ने उसे राजनीति में रुचि होने और पढ़ा-लिखा होने का हवाला देते हुए पार्टी में शामिल होने की सलाह दी। उसने राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का दावा करते हुए पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराने को कहा।

शिकायत के मुताबिक शुरुआत में निखत ने अपना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर देकर रकम जमा कराई। बाद में हर महीने अलग-अलग रकम जमा कराने लगी। कुछ राशि उसकी बहन सायना परवीन साबरी के खाते में भी जमा कराई गई।

ऑनलाइन और नकद मिलाकर 82 लाख लिए

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच उसने ऑनलाइन माध्यम से निखत के खातों में 62 लाख 63 हजार 194 रुपये तथा अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह 82 लाख 63 हजार 194 रुपये दिए गए।

रकम देने के बाद जब उसने पार्टी में पद दिलाने या पैसा वापस करने की मांग की तो निखत ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में बातचीत बंद कर दी और फोन करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों के खातों और च्वाइस सेंटर के माध्यम से भी रकम जमा कराने की बात कही है। पुलिस ने ट्रांजेक्शन की प्रतियां और अन्य दस्तावेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।