• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में में भूत-प्रेत का साया! कोटा रोड पर रात में दो भूतों ने रोका रास्ता... फिर भीड़ ने जो किया, पुलिस भी हंस पड़ी

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में कुछ नाबालिग रात में भूत बनकर राहगीरों को डरा रहे थे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 01:49:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 01:49:33 PM (IST)
बिलासपुर में में भूत-प्रेत का साया! कोटा रोड पर रात में दो भूतों ने रोका रास्ता... फिर भीड़ ने जो किया, पुलिस भी हंस पड़ी
कोटा रोड पर भूत बनकर निकले बच्चे (AI Generated Image)

HighLights

  1. ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को दी सूचना
  2. डायल 112 टीम ने परिजनों सामने समझाइश दी
  3. भूत वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के चोरभट्टी में कुछ नाबालिग रात में भूत बनकर राहगीरों को डराते थे। उनका ही एक साथी इसका वीडियो बनाता था। बच्चों की हरकत से कई लोग डर जाते थे। गांव के लोगों ने बच्चों को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उनके स्वजन व गांव के लोगों की मौजूदगी में बच्चों को समझाइश दी।

डायल 112 को मिली थी सूचना

सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोटा रोड पर भूत बनकर राहगीर को डरा रहे हैं। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। गांव के लोगों ने कुछ नाबालिग को पकड़ रखा था। बच्चों के स्वजन भी मौके पर मौजूद थे।


वीडियो बनाना था मकसद

पूछताछ में पता चला कि गांव के बच्चे लोगों को डराने और वीडियो बनाने के लिए भूत बनकर अचानक सामने आ जा रहे थे। इससे कई लोग डर रहे थे। बच्चे इसका मोबाइल पर वीडियो भी बनवाते थे। पूछताछ में पता चला कि सभी नाबालिग हैं।

थाने में नहीं हुई शिकायत

डायल 112 की टीम ने इसकी शिकायत थाने में करने के लिए कहा। गांव का मामला होने और घटना में बच्चों के शामिल होने के कारण किसी ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। डायल 112 की टीम ने स्वजन और गांव वालों की मौजूदगी में बच्चों को समझाइश दी गई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर, 300 से अधिक बस्तियां प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू