• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के राहौद में दशगात्र भोजन के बाद 10 लोग बीमार, इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल रेफर, मौके पर पहुंचे अधिकारी

नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक-06 निवासी हेमलाल निर्मलकर के यहां शुक्रवार को दशगात्र का कार्यक्रम था। दोपहर में सभी ने भोजन किया उसके बाद एक-एक कर ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 09:32:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 09:32:54 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के राहौद में दशगात्र भोजन के बाद 10 लोग बीमार, इलाज के लिए  पामगढ़ अस्पताल रेफर, मौके पर पहुंचे अधिकारी
दशगात्र कार्यक्रम के बाद बिगड़ी तबीयत

HighLights

  1. दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत
  2. प्रभावित लोगों को पामगढ़ अस्पताल में किया रेफर
  3. एसडीएम ने जाना प्रभावित मरीजों का हालचाल

नईदुनिया न्यूज, राहौद। नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक-06 में निर्मलकर परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद करीब 10 लोगों के बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहौद में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।

प्रभावित लोगों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत

नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक-06 निवासी हेमलाल निर्मलकर के यहां शुक्रवार को दशगात्र का कार्यक्रम था। दोपहर में सभी ने भोजन किया उसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे उल्टी करने लगे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ रेफर कर दिया गया।


यह भी पढ़ें- रायपुर में 1.55 करोड़ का क्रिप्टो स्कैम, कोचिंग छात्र ने शिक्षक को लगाया चूना, परिवार संग मकान में ताला लगाकर हुआ फरार

इलाज के बाद सभी लोग स्वस्थ

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम पामगढ़ आके तंबोली, तहसीलदार राहौद तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि डाहिरे पामगढ़ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उपचार के संबंध में चर्चा की। फिलहाल सभी लोग स्वस्थ हैं ।

सभी मरीज स्वस्थ हैं। घटना के बाद अब तक बीमारी के और अधिक मामले सामने नहीं आए हैं। सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर दिनेश कुमार दिनकर आरएमओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहौद

यह भी पढ़ें- स्कूल भवन की छत का प्लास्टर उखड़ा, सरिया आ रहा नजर: पामगढ़ के पूर्व कन्या शाला भवन का मामला