बिलासपुर।Bilaspur News: एकता यादव समाज की ओर से इमलीपारा स्थित सामुदायिक भवन में बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। कविता,फैंसी ड्रेस, डांस जस गीत, सुआ नाच, दादरिया छत्तीसगढ़ी डांस प्रतियोगिता बच्चों के द्वारा पेश किया गया।
रिधी सिंदी यादव ग्रुप, हमर पारा तुंहर पारा, तेजस्वी ग्रुप अरपा पैरी के धाम, अंजना ग्रुप, आरती यादव, स्पर्श यादव, प्रीति यादव, सोनी यादव, संजना यादव ,अयुसी यादव, अंश यादव सभी को इनाम दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को देखकर दर्शक भी अपने आपको नहीं रोक पाए और तालियां बजाते हुए बच्चों की हौसला आफजाई की।
सभी बच्चों को समाज की ओर से इनाम दिया गया। इनाम पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से इस तरह की पहल हमेशा करनी चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में मदद मिलती है।
साथ ही मंच मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह उनके आने वाले करियर के लिए महत्वपूर्ण रहता है। समाज के पदाधिकारियों का कहना था कि बच्चों में आत्मविश्वास जागृत करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। इस बार कोरोना की वजह से कार्यक्रम देर से हुआ।
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम के मार्गदर्शन में बच्चे पहले अभ्यास करते हैं। इसके बाद ही प्रस्तुति दी जाती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रियंका उत्तम वार्ड पार्षद, वियज यादव समेत सुनीता यादव,शंकर यादव, तिप्ती चंदा, संतोष यदु , हिमांशु यादव, चंदन यादव, सीमा यादव आदि उपस्थित थे।