• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: थाने में बच्चे नहीं होंगे बोर, लगे झूले और मिलेंगे खिलौने

शुक्रवार को यूनिसेफ की टीम ने सिविल लाइन थाने में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 02 Jun 2023 12:56:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jun 2023 12:56:53 PM (IST)
Bilaspur News: थाने में बच्चे नहीं होंगे बोर, लगे झूले और मिलेंगे खिलौने

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को अब राहत मिलने लगेगी। यहां पर बच्चों को कानूनी कार्रवाई के दौरान थाने का एहसास नहीं होगा। थाने के सामने खाली जगह पर बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं।

naidunia_image

इसके साथ ही यहां महिलाओं के बैठने के लिए अगल व्यवस्था कर दी गई है। यहीं पर महिला अधिकारी पीड़ितों का बयान दर्ज करेंगी। इससे महिलाओं को अपनी बात रखने में सहजता होगी। शुक्रवार को यूनिसेफ की टीम ने सिविल लाइन थाने में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है।


यूनिसेफऔर काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस संगठन की ओर से निजात अभियान के तहत बच्चों को नशे की लत से उबारने प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों को एक दिन का प्रशिक्षण देकर बच्चों की समस्या और उन्हें नशे की लत से उबारने पुलिस की ओर से किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा कर सुझाव दिए गए।

साथ ही थाने का माहौल बच्चों के लिए कैसा हो इस पर चर्चा की गई। इसके बाद सिविल लाइन थाने में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में विस्तार किया गया है। शुक्रवार को टीम ने सिविल लाइन थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों में बच्चों के लिए झूले और उनके खेलने के लिए लगाए गए अलग अलग सामान को देखा। साथ ही पीड़ित महिलाओं के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। इसका भी यूनिसेफ की टीम ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने थाने में आए लोगों से बातचीत कर पुलिस के व्यवहार के संबंध में भी जानकारी ली।

संवेदना कक्ष में ही होगा महिलाओं का बयान

थाने में महिला विवेचकों के लिए पहले से अलग कक्ष है। यहां पर महिला संबंधी अपराध की जांच और पीड़ितों के बयान लिए जाते हैं। अब इस कक्ष में महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यहां महिलाओं के बैठने और उनके साथ आए बच्चों के लिए खिलौने की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त महिलाओं और बच्चों के हिसाब से कक्ष की सजावट भी की गई है। इससे बच्चों और महिलाओं को अपनी बात रखने में सहजता होगी।