यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चिंगराजपारा ने हरियाणा को हराकर जीता साल का तीसरा खिताब
कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा महिला कबड्डी टीम को 10 अंकों से हराकर साल 2023 का तीसरा खिताब जीता है। राज्य
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 19 Jan 2023 05:57:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Jan 2023 05:57:10 PM (IST)

बिलासपुर।कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा महिला कबड्डी टीम ने हरियाणा महिला कबड्डी टीम को 10 अंकों से हराकर साल 2023 का तीसरा खिताब जीता है। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक ग्राम बोरदा जिला सक्ति में हुई। इसमे 36 महिला कबड्डी टीम ने भाग लिया। इसका खिताब कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में फाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम को 25 - 15 के मुकाबले 10 अंकों से हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बिलासपुर और मालखरौदा के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर ने 38-08 के मुकाबले 30 अंकांे से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरा सेमीफाइनल केरा जांजगीर-चापा और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचा था। प्रतियोगिता के विजेता टीम कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा को 15000 रुपये, शील्ड, द्वितीय स्थान रहे हरियाणा टीम को 10000रुपये व शील्ड तथा तृतीय स्थान पर रहे केरा टीम को 7000 रुपये व शील्ड व चतुर्थ स्थान मालखरौदा टीम को 5000 रुपये व शील्ड प्रदान किया गया। बिलासपुर टीम की कंचन देवांगन को प्रतियोगिता का बेस्ट कैच के रूप में 2000 रुपये व ट्राफी प्रदान किया गया। विजेता टीम में प्रियंका धुर्वे (कप्तान), अमीरा नाग खगेश्वरी , कंचन देवांगन, शारदा कश्यप, भावना यादव, नेहा कोशले,पायल बरगाह शामिल थी। इनके कोच श्यामू साहू थे टीम के विजेता बनने पर छ. ग.कबड्डी कोषाध्यक्ष अवध राम चन्द्राकर, छ.ग. कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव , अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष सौरभ राय, जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव , कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत (प्राचार्य), पुन्नी राम साहू, जितेंद सराफ, शरद यादव, महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन, व श्यामू साहू ने बधाई व शुभकामनाएं दी है