• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CIMS News in Bilaspur: सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल भवन तैयार, लगाए जा रहे उपकरण

CIMS News in Bilaspur: अधिकारियों का दावा— तीन महीने में काम पूरा होने की संभावना।

By anil.kurreyEdited By: anil.kurrey
Publish Date: Sat, 12 Mar 2022 02:15:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Mar 2022 02:34:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CIMS News in Bilaspur: सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल भवन तैयार, लगाए जा रहे उपकरण

बिलासपुर।CIMS News in Bilaspur: कोनी में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का 12 मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। मौजूदा स्थिति में जरूरी चिकित्सा उपकरण लगाने का काम चल रहा है। सिम्स प्रबंधन के मुताबिक आने वाले तीन महीने में अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। जो क्षेत्र के लिए बड़ी चिकित्सीय सुविधा साबित होगी। अस्पताल का संचालन पहले चरण में 100 आइसीयू और 244 बेड के साथ किया जाना है।

मौजूदा स्थिति में भवन पूरी तरह से तैयार हो चुका है और फिनिशिंग का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है। वही राज्य शासन की मंशा है कि इसी साल यह अस्पताल शुरू हो जाना चाहिए। वही अब निर्देश को देखते हुए काम में और भी तेजी ला दिया गया है। इसके तहत केंद्र की ओर से भेजे गए चिकित्सीय उपकरण को विभिन्न डिपार्टमेंट में स्थापित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।


सिम्स प्रबंधन का कहना है कि आने वाले तीन माह में अस्पताल संचालन के लिए तैयार हो जाएगा। मालूम हो कि यह प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल है। अस्पताल जितनी जल्दी बनेगा, उतनी जल्दी क्षेत्रवासियों के साथ प्रदेश व पड़ोसी राज्य के लोग भी इस अस्पताल से लाभान्वित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री भी कह चुके हैं पहले छमाही में काम पूरा हो

एक महीने पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया था। जहां पर उन्होंने निर्माण गति पर संतुष्टि जताई थी। साथ ही कहा था कि इस साल के पहले छह माह में काम पूरा कर अस्पताल जनता को सौप दिया जाए।

हर प्रकार के सभी कैंसर का इलाज होगा संभव

अस्पताल में किमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी के साथ ही सभी तरह के कैंसर का उपचार होगा। कैंसर यूनिट बनने के साथ ही किमोथैरपी व रेडियोथैरेपी की मशीन स्थापित करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों को उपचार के लिए दूसरे शहर व राज्य नहीं जाना पड़ेगा। कैंसर हास्पिटल में किमोथेरेपी, रेडियो थैरेपी, आंकोलाजी, अंको सर्जरी की चार ब्रांच खोली जाएंगी। यहां अलग-अलग कैंसर से पीड़ितों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा।

इनका भी होगा इलाज

अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी, पिडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरोलाजी व अन्य इलाज की सुविधा रहेगी। इस अस्पताल के बनने के बाद कम खर्च में अधिक सुविधा मिलेगी। एक ही परिसर में सब कुछ रहेगा। कोनी में शासन ने सिम्स को 50 एकड़ जमीन दी है। इसमें से 10 एकड़ में राज्य का पहला कैंसर हास्पिटल का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा 40 एकड़ जमीन पर सुपर स्पेशलिटी व अन्य जरूरी यूनिट रहेंगी।

ये विभाग होंगे संचालित

0 हृदय रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (कार्डियोलाजी विभाग व कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग)

0 किडनी रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (नेफ्रोलाजी विभाग व यूरोलाजी विभाग)

0 मस्तिष्क रोग से संबंधित मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (न्यूरोलाजी विभाग व न्यूरोसर्जरी विभाग)

0 अस्पताल की 12 मंजिल बनकर तैयार, प्रथम चरण में 100 आइसीयू समेत 244 बिस्तरों से होगी शुरुआत

इन्होंने कहा

अस्पताल का भवन तैयार हो चुका है। अब चिकित्सकीय उपकरण लगाया जा रहा है। तीन महीने में काम पूरा करने की योजना है।

डा. केके सहारे, डीन, सिम्स

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।