
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने विभिन्न स्थानों पर पदस्थ सिविल जज क्लास टू का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें अमित जिंदल दंतेवाड़ा से सुकमा, श्रीमती अर्चना भास्कर बेमेतरा से दुर्ग, कुमारी साक्षी दीक्षित रायगढ़ से मनेंद्रगढ़ कोरिया, शैलू सिंह दुर्ग से पखांजूर उत्तर बस्तर, नमिता अन्ने मिंज दुर्ग से लोरमी मुंगेली, सुमित कुमार हर्षयान दुर्ग से साजा बेमेतरा, कुमारी मनीषा ठाकुर जांजगीर से पत्थलगांव जशपुर, वेंकटेश सिंह दुर्ग से बलरामपुर, कुमारी सरोजनी परमार रायपुर से डोंडीलौहारा बालोद, रोसेमिन राजेश खेस अंबिकापुर से बलरामपुर, विजेंद्र सोनवानी रायपुर से सिमगा बलौदाबाजार, कुमारी प्रतिभा मरकाम रायपुर से मालखरौदा जांजगीर चांपा, श्रीमती चंद्रकला देवी साहू सूरजपुर से जैजैपुर जांजगीर चांपा भेजी गई हैं।
एट्रोसिटी जज नियुक्त
रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी का नियुक्ति आदेश जारी किया गया। जांजगीर-चांपा में पदस्थ प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी को बिलासपुर में विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी के पद में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में उप संचालक के पद में पदस्थ अजय सिंह राजपूत को एडीजे के पद में प्रमोशन प्रदान कर अकादमी में ही अतिरिक्त संचालक बनाया गया है।
सिविल जजों को मिली पदोन्नति
प्रदेश में पदस्थ 12 सिविल जजों को वरिष्ठ सिविल जज के पद में पदोन्नति प्रदान कर उनका तबादला किया गया। इसमें महेश कुमार राज मनेंद्रगढ़ से बैकुंठपुर, मनीष कुमार दुबे पत्थलगांव से बिल्हा बिलासपुर, श्रीमती छाया सिंह सिमगा से अकलतरा जांजगीर-चांपा, बलराम कुमार देवांगन बलरामपुर से दुर्ग, कुमारी चित्रलेखा सोनवानी डोंडीलौहारी से मुंगेली, मोहन सिंह कोर्राम साजा से दुर्ग, अजय कुमार खेस मालखरौदा से सूरजपुर, श्रीमती रश्मि नेताम लोरमी से राजनांदगांव, कुमारी यशोदा कश्यप रायपुर से गुंडरदेही बालोद, रूपनारायण पात्रे वाड्रफनगर से रामानुजगंज बलरामपुर, कृष्णकांत भारद्वाज बचेली से भानूप्रतापपुर उत्तर बस्तर व पंकज अलोक तिर्की पखांजूर से सूरजपुर भेजे गए हैं।
सीजेएम के तबादले
कोरबा में पदस्थ सिविल जज क्लास वन सरीता दास का सिविल जज एवं सीजेएम बलोद के पद पर तबादला किया गया है। इसी प्रकार सिविल जज जगदलपुर श्रीमती योगिता विनय वासनिक को सीजेएम दंतेवाड़ा और कुमारी संजया रात्रे दुर्ग को सीजेएम जशपुर, जितेंद्र कुमार ठाकुर बलौदाबाजार से बेमेतरा सीजेएम, जगदीश राम बिल्हा से कवर्धा सीजेएम, अनिल कुमार बारा गंडरदेही से सूरजपुर सीजेएम, कुमारी मोहनी कंवर दुर्ग से राजनांदगांव सीजेएम, अविनाश तिवारी दुर्ग से महासमुंद सीजेएम, प्रशांत कुमार शिवहरे प्रतापपुर से सूरजपुर सीजेएम, आदित्य जोशी भानूप्रतापपुर से बलौदाबाजार सीजेएम, श्रीमती पल्लवी तिवारी बिलासपुर से बिलासपुर सीजेएम, उर्मिला गुप्ता दुर्ग से कोरबा सीजेएम, बालाराम साहू सूरजपुर से रायगढ़ सीजेएम, दिनेश कुमार यादव मनेंद्रगढ़ से कोंडागांव सीजेएम, शैलेश आचुत्य पटवर्धन अकलतरा से गरियाबंद सीजेएम, लीलाधर साय यादव मुंगेली से बलरामपुर सीजेएम, राकेश कुमार सोम रामनुजगंज से खैरागढ़ राजनांदगांव सीजेएम, कमलेश कुमार जुर्री राजनांदगांव से सुकमा सीजेएम और आनंद प्रकाश दीक्षित भिलाई 3 को सीजेएम दुर्ग के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
20 सीजेएम पदोन्नत
राज्य में पदस्थ 20 सीजेएम को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में प्रमोशन दिया गया है। इसमें बिलासपुर में पदस्थ सीजेएम विवेक कुमार तिवारी को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, श्रीमती तेजश्वरी देवी देवांगन कांकेर को षष्ठम एडीजे रायपुर, पंकज शर्मा दुर्ग को सप्तम एडीजे दुर्ग, दीपक कुमार गुप्ता कोंडागांव को अष्ठम एडीजे दुर्ग, सुनील कुमार नंदे रायगढ़ को एडीजे रायपुर, मनोज कुमार सिंह ठाकुर रामानुजगंज को विशेष कोर्ट नक्सल दंतेवाड़ा, श्रीमती ममता पटेल महासमुंद को द्वितीय एडीजे महासमुंद, श्रीमती हिमांशु जैन बालोद को द्वितीय एडीजे कोरबा, अनिश दुबे कोरबा को द्वितीय एडीजे रायगढ़, शहाबुद्दीन कुरैशी सुकमा को प्रथम एडीजे रायगढ़, राकेश कुमार वर्मा बेमेतरा को प्रथम एडीजे रायपुर, विवेक कुमार तिवारी(जूनियर) कवर्धा को प्रथम एडीजे दुर्ग, आशीष पाठक रायपुर को तृतीय एडीजे रायगढ़, भानूप्रताप सिंह बलौदाबाजार को द्वितीय एडीजे रायपुर, श्रीमती नीरू सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव को द्वितीय एडीजे अंबिकापुर, अतुल कुमार श्रीवास्तव सूरजपुर को तृतीय एडीजे रायपुर, लवकेश प्रताप सिंह बघेल राजनांदगांव को चतुर्थ एडीजे अंबिकापुर, आनंद प्रकाश वारियाल जशपुर को एडीजे जशपुर, चंद्रकुमार कश्यप धमतरी को चतुर्थ एडीजे रायपुर, श्रीकांत श्रीवास गरियाबंद को द्वितीय एडीजे राजनांदगांव के पद में पदस्थ किया गया है।
उच्च न्यायिक सेवा वर्ग के अधिकारियों का तबादला
रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से उच्च न्यायिका सेवा वर्ग के 15 न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। मानवेंद्र सिंह दंतेवाड़ा से महासमुंद, किरण चतुर्वेदी उप सचिव छत्तीसगढ़ लोक आयोग का कांकेर एडीजे, पंकज कुमार सिन्हा सरायपाली से रायपुर, सत्येंद्र कुमार साहू दुर्ग से प्रथम एडीजे दुर्ग, शक्ती सिंह राजपूत अतिरिक्त रजिस्ट्रार न्यायिक का एडीजे एफटीसी राजनांदगांव, गोंविद नारायण जांगड़े रायपुर का द्वितीय एडीजे रायगढ़, योगेश पारिक का रायगढ़ से एडीजे धमतरी, ममता शुक्ला रायगढ़ से रायगढ़ एडीजे एफटीसी, जार्ज तिर्की अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत जशपुर से द्वितीय एडीजे दंतेवाड़ा, नंद कुमार सिंह ठाकुर दुर्ग का प्रथम एडीजे दंतेवाड़ा, श्रीमती प्रियसिल्ला पाल होरा अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत अंबिकापुर का द्वितीय एडीजे जशपुर, कुमारी संघरत्ना भटपहरी राजनांदगांव का प्रथम एडीजे जांजगीर-चांपा, मंसूर अहमद दुर्ग का चतुर्थ एडीजे दुर्ग, श्रीमती वंदना दीपक देवांगन दुर्ग का द्वितीय एडीजे सक्ती जांजगीर-चांपा, राजेंद्र कुमार वर्मा रायपुर का अष्ठम एडीजे रायपुर के पद पर तबादला हुया है।