अश्लील वीडियो बना सीएमडी कॉलेज प्राचार्य ने किया दुष्कर्म
सीमएडी कॉलेज के प्राचार्य डीके चक्रवर्ती पर एक महिला ने दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Tue, 10 Oct 2017 08:49:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Oct 2017 08:52:59 AM (IST)

बिलासपुर। सीमएडी कॉलेज के प्राचार्य डीके चक्रवर्ती पर एक महिला ने दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सरकंडा निवासी पीड़िता ने सेल पहुंचकर एएसपी मेघा टेम्भुरकर के यहां शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच व पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी प्राचार्य चक्रवर्ती के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सालभर से वह (आरसीएम) नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ी है। प्राचार्य भी इसी से जुड़ा है। आरोपी अपने सरकंडा के फ्लैट में व्यापार संबंधी बैठक बुलाता था। इसमें वह भी जाती थी।
घटना अगस्त माह की है। बैठक के बहाने चक्रवर्ती ने उसे फ्लैट में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसका अश्लील वीडियो दिखाया।
पीड़िता के मुताबिक चक्रवर्ती ने सितंबर में फिर फ्लैट में बुलाया और दुष्कर्म किया। बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने शिकायत दर्ज कराई।
एएसपी टेम्भुरकर के मुताबिक प्राचार्य के खिलाफ जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस बीच मामला उजागर होते ही आरोपी प्राचार्य चक्रवर्ती गायब है। संपर्क करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला।