Cold In Bilaspur: कड़ाके की ठंड के बाद भी नहीं जल रहा निगम का अलाव
Cold In Bilaspur: ठंड की शुरूआत में दिखाने के लिए नगर निगम ने चौक-चौराहों में अलाव जलाए थे। लेकिन, अलाव जलना बंद हो गए।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 04 Jan 2023 05:05:09 PM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Jan 2023 05:06:00 PM (IST)

Cold In Bilaspur: बिलासपुर( नईदुनिया प्रतिनिधि)। ठंड की शुरूआत में दिखाने के लिए नगर निगम ने चौक-चौराहों में अलाव जलाए थे। लेकिन, यह अलाव भी कुछ दिन जला। इसके बाद इसे बंद कर दिया। जबकि उस समय उतनी ठंड नहीं पड़ रही थी। वहीं अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में शहर में बेसहारा घूमने वालों के साथ राहगीरों की अलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है। जरुरत के समय ही निगम ने अलाव जलाना बंद कर दिया है।
दो दिनों से कड़ाके की ठंड पर रही है। शाम होते ही ठंड का प्रकोप और भी बढ़ जा रहा है। ऐसे में सभी ठंड से बचने का इंतजाम कर रहे है। लेकिन, ऐसे बेसहारा लोग जिनके सिर के ऊपर छत नहीं है। उनकी हालत पस्त हो रही है। ऐसे में इन्हें राहत देने के लिए नगर निगम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था करता है। लेकिन, इस बार एन समय पर निगम ने अलाव जलाना बंद कर दिया है। ऐसे में बेसहारा व राहगीरों को रात काटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे तो नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने अलाव की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जोन स्तर पर जोन कमिश्नर को दी है। जिन्हें अपने-अपने जोन में अलाव जलाना है। लेकिन, जोन कमिश्नर इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में अलाव जल ही नहीं पा रहा है। जबकि शहर के अंतर्गत हर साल 30 से ज्यादा स्थानों पर अलाव जलाने का काम नगर निगम करते आया है। लेकिन, इस बार कड़ाके के ठंड में निगम प्रबंधन अलाव जलाना भूल गया है। जिससे बेसहारा और राहगीरों को रात में परेशानी हो रही है और ठंड झलने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।