• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में रसोई गैस सिलिंडर, बाइक और स्कूटर पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

महंगाई को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर कोसा

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 31 Mar 2022 02:00:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Mar 2022 02:00:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में रसोई गैस सिलिंडर, बाइक और स्कूटर पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के बैनर तले गुरुवार को संयुक्त रूप से गांधी चौक पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमत व महंगाई के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया। मोटर साइकिल, स्कूटर, रसोई गैस सिलिंडर पर माल्यार्पण कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध प्रकट किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय व ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल रही है। जनता और देशहित में नरेंद्र मोदी को पद त्याग देना चाहिए। महंगाई का इंडेक्स प्रतिदिन बढ़ रहा है, जो अंतहीन है। पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें कहां जाकर रुकेंगी, इसकी जानकारी स्वयं केंद्र सरकार को नहीं है।


अध्यक्षद्वय ने कहा कि झूठ के बाजार से महंगाई को नियंत्रित नहीं किया जा सकता और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपोल कल्पित विचारों से देश का भला हो सकता है। असीमित महंगाई ने जनता को मशीनवत कर दिया है। दिन भर मेहनत करते हैं और बड़ी मुश्किल से परिवार चला पा रहे हैं। महंगाई की यही स्थिति रही तो नरेंद्र मोदी भारत को 15 अगस्त 1947 के पूर्व स्थिति में पहुंचा देंगे।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, सैय्यद ज़फ़र अली, अशोक भंडारी, आशा सिंह, चित्रलेखा कंसकार, राजेश जायसवाल, संजय साहू, अशोक सूर्यवंशी, अनिल पांडेय, जुगल किशोर गोयल, काशी रात्रे, अखिलेश बाजपेयी, हरमेंदर शुक्ला, ब्रजेश साहू, एसएल रात्रे, जितेंद्र पांडेय, आदेश पांडेय, मुगल अमीन, मोहन जायसवाल, रामचन्द क्षत्री, सत्येंद्र सोनी, चन्द्रहास केशरवानी, राजेश ताम्रकार, करम गोरख, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद हफ़ीज़, कमलेश सोनी, सतीश गोयल, शिवकांत केसरी, वैभव शुक्ला, काजू महाराज, संजय यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

इंटरनेट मीडिया के जरिये बना रहे माहौल

महंगाई के खिलाफ चल रहे आंदोलन की इंटरनेट मीडिया में धूम मची है। दिग्गज कांग्रेसी नेता इंटरनेट मीडिया में सक्रिय हैं। फोटो भी अपलोड कर रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।