बिलासपुर। Corona Fighter: सिख समाज कोरोना संक्रमण काल में सेवा के लिए समर्पित है। ऐसे में पंजाबी समाज द्वारा सिख धर्म के नौवें गुरु हिंद की चादर धन गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए सेवा कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में जो लोग होम आइसोलेशन कर रहे है, उनके लिए चार आक्सीजन कंसेंट्रेटर एवं चार सिलिंडर की सेवा दी जा रही है।
मरीज के बढ़ते संख्या को देखते हुए छह आक्सीजन सिलिंडर और मंगाए गए हैं। इसमें दो सिलिंडर सुभा सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अकलतरा वाले, दो सिलिंडर राजेश्वर कुमार गिल्होत अल्ट्राटेक सीमेंट डीलर, भूपेंद्र ठाकुर, रितेश ठाकुर, संजय सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल, बैजनाथ जायसवाल, एक सिलिंडर सरदार मंगात सिंह, बलजीत सिंह और एक सिलिंडर जोगेंदर सिंह, मनदीप सिंह गंभीर द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
सेवा कार्य में मनजीत सिंह अरोरा, प्रीतपाल सिंह गंभीर, जसपाल सेठी, सुरेंद्र सिंह गुंबर, प्रिंस भाटिया, हरीश छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह गांधी, दर्शन छाबड़ा, असितपाल जुनेजा, पवन कुमार अजमानी, दलबीर सिंह मक्कड़, महेंद्र सिंह छाबड़ा, जतिन सलूजा, अनिल सलूजा लगे हुए हैं।
पूर्व पार्षद शिव वार्ड को करा रहे सैनिटाइज
वार्ड क्रमांक छह यदुनंदन नगर के पूर्व पार्षद शिव यादव लगातार अपने वार्ड में कोरोना से परेशान वार्डवासियों की निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं। इस वैश्विक बीमारी ने भारत समेत पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है उससे बिलासपुर भी अछुता नहीं है। यदुनंदन नगर में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज निकल रहे हैं। यहां पर सब कुछ थम सा गया है।
वार्ड वासियो की सुविधा व सहयोग के लिए वे अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर पूरे वार्ड को सैनिटाइज करा रहे हैं। वहीं जरूरतमंदों को राशन व दवा के साथ हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेशक वार्ड चुनाव में परिणाम जो भी रहा हो पर वार्डवासी उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं। सेवा करते हुए वे खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके बाद भी सेवा में लगे हैं। वे महापौर रामशरण यादव के मार्गदर्शन व जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के मिल रहे सहयोग से आगे भी सेवा कार्य करते रहेंगे।