
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेल प्रशासन द्वारा 22 नवंबर को बरौनी से चलने वाली 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को परिचालनिक कारणों से बरौनी स्टेशन के स्थान पर दरभंगा स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेन की नई संशोधित समय-सारणी व ठहराव में कुछ बदलाव हुआ है।
दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 7:30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन सोमवार को आगे बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ में इस ट्रेन का ठहराव रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में होगा। दूसरे दिन सोमवार को रायगढ़ 3:55 बजे, बिलासपुर 6.00 बजे, रायपुर 7:45 बजे, दुर्ग 8:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोंदिया 11.00 बजे पहुंचेगी और 23:55 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
बिलासपुर: अंडरब्रिज में आम नागरिकों एवं राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जैतहरी स्टेशन यार्ड किमी 855/41-43 पर स्थित रेल अंडरब्रिज पर आवश्यक सड़क मरम्मत का कार्य करने का निर्णय लिया गया है।
इसके कारण 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक अंडरब्रिज को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान लगभग 30 दिनों तक इस अंडरब्रिज से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।