• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के नशे में गणेश पंडाल में बैठने से मना करन पर जानलेवा हमला

चाकू से गले में किया वार, गंभीर युवक अस्पताल में भर्ती

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 05:08:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 05:08:50 PM (IST)
शराब के नशे में गणेश पंडाल में बैठने से मना करन पर जानलेवा हमला

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोनी क्षेत्र के जलसो में शराब पीकर गणेश पंडाल के पास बैठने से मना करने पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे गणेश पंडाल की देखरेख करने वाला युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोनी क्षेत्र के जलसो में रहने वाले भानू वर्मा रोजी मजदूरी करते हैं। मंगलवार की रात वे मोहल्ले में बने गणेश पंडाल के पास थे। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में रहने वाला विशाल वर्मा आया। उसे शराब के नशे में देखकर विकास वर्मा ने पंडाल के पास बैठने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही विशाल ने पास रखे चाकू को उठाकर विकास के गले के पास मार दिया। इससे विकास लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। इधर हमले के बाद युवक वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्वजन घायल को लेकर अस्पताल गए। इधर भानू वर्मा ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


मुर्गे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद, मामला पहुंचा थाने

कोटा क्षेत्र के ग्राम अमने में मुर्गे को लेकर चाचा भतीजे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान भतीजे ने अपने चाचा की पिटाई कर दी। कोटा क्षेत्र के अमने में रहने वाले कार्तिक राम पटेल रोजी-मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही उनका चचेरा भाई मनोज पटेल रहता है। मंगलवार की रात कार्तिक अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान उनके चचेरे भाई मनोज का बेटा दद्दू पटेल आया। उसने अपने चाचा कार्तिक पर घर के मुर्गे को खाने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने अपने चाचा की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच कार्तिक की पत्नी निरसिया बाई बीच-बचाव करने आई।