• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरसिया-रायगढ़ के बीच वैगन पटरी से उतरा

बिलासपुर(निप्र)। खरसिया और राबर्टसन स्टेशन के मध्य लोड मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। इसके कारण बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रेल यातायात घंटों तक ठप रहा...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sat, 28 Feb 2015 09:28:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2015 09:28:34 AM (IST)
खरसिया-रायगढ़ के बीच वैगन पटरी से उतरा

बिलासपुर(निप्र)। खरसिया और राबर्टसन स्टेशन के मध्य लोड मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। इसके कारण बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रेल यातायात घंटों तक ठप रहा। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टाटा पैसेंजर समेत 2 लोक ट्रेनों को रद्द कर दिया। इससे लोक ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

शुक्रवार की शाम 5.30 बजे चांपा से झारसुग़ुडा की ओर जा रही लोड मालगाड़ी का एक वैगन खरसिया और राबर्टसन स्टेशन के मध्य पटरी से उतर गया। दुर्घटना के कारण चांपा और रायगढ़ के बीच दोनों लाइन को रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद अप लाइन को यातायात के लिए खोला गया। डाउन लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। पटरी से उतरे वैगन से अन्य वैगनों को अलग किया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू हुआ। यातायात प्रभावित होने की वजह से बिलासपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हुई पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द और मुंबई-हावड़ा मेल को चांपा स्टेशन में नियंत्रित किया गया। एक लाइन को यातायात के खोलने के बाद दोनों ट्रेनें रवाना की गईं। इसी प्रकार शुक्रवार को बिलासपुर से छूटने वाली साप्ताहित बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस को निर्धारित समय 20.35 के बजाय दो घंटे विलंब से छोड़ा गया। टाटा-बिलासपुर पैसेंजर को झारसुगुड़ा में रद्द किया गया। खाली रेक को 28 फरवरी को झारसुग़ुडा से टाटा के लिए रवाना किया जाएगा। बिलासपुर से शुक्रवार की शाम 19.20 बजे छूटने 58114 बिलासपुर-टाटा पैसेंजर, 20.50 बजे छूटने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ लोकल का रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण शनिवार की सुबह 7.30 बजे रायगढ़ से छूटने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर लोकल को रद्द किया गया है। लोकल और पैसेंजर ट्रेन के नहीं चलने से दैनिक यात्री व छोटे स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जांच के आदेश

मालगाड़ी के बीच का वैगन पटरी से उतरने की जांच का आदेश दिया गया है। जांच के उपरांत ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।