• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विष्णु के घर पहुंचे धनेंद्र साहू, दी समझाइश

विष्णु के घर गए व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की समझाइश दी। धनेंद्र साहू के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:19:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Apr 2024 11:19:05 PM (IST)
विष्णु के घर पहुंचे धनेंद्र साहू, दी समझाइश
विष्णु यादव के घर पहुंचे धनेंद्र साहू।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। विष्णु यादव की बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी और नामांकन पत्र खरीदने के बाद कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित संवाद सम्पर्क समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। विष्णु के घर गए व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की समझाइश दी। धनेंद्र साहू के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय उपस्थित थे। विष्णु की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से बात भी कराई। पीसीसी अध्यक्ष ने उन्हें समझाया है।

भाजपा की कथनी-करनी में अंतर

धनेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक शूचिता की बात करती है, पर उसके कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा जिस तरह से विपक्ष के नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। इससे लगता है कि भाजपा को अपने कार्यकर्ता और नेताओं पर विश्वास नहीं रहा। भाजपा अपने नेताओं को चुनाव जीतने की काबिल नहीं समझ रही है। भाजपा ईडी, सीबीआइ, आइटी के माध्यम से लगभग 400 विधायक, सांसदों को दल-बदल करा चुकी है। जबकि संविधान में दल-बदल निरोधक कानून बना हुआ है, ताकि निर्वाचीत जन प्रतिनिधि दल-बदल न कर सकें, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न तो संविधान पर विश्वास है और न ही लोकतंत्र पर। इसलिए लगातार विपक्ष को तोड़ने का काम कर रही है। लोकतंत्र में निर्वचित मुख्यमंत्री को जेल भेजना सही कदम नही। कोई आरोप है तो उसे न्यायालय द्वारा निर्णय तक इंतजार करना चाहिए। आज भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ताओ को प्रलोभन और दबाव के साथ तोड़ा जा रहा है। सरपंचों को धारा 40 का भय दिखाया जा रहा है। धनेंद्र साहू ने कहा जब 400 सीट की दावा करने वाली भाजपा इतनी बैचेन क्यों है और किस आधार पर जीत का दावा कर रही है।


साहू ने उठाए सवाल

मोदी ने गारंटी 2014 में दी थी। प्रत्येक खाते में 15-15 लाख देने की वादा प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी, स्विस बैंक से काला धन लाने की बात। आज स्विस बैंक में कालाधन दोगुना से ज्यादा हो गया है। ये पैसा किनका है? इलेक्ट्रोलर बांड में लगभग 50 से अधिक कम्पनियों से दबाव पूर्वक पैसा वसूला गया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा तब इलेक्ट्रोलर बांड में नौ हजार करोड़ का कलेक्शन किया गया है। साहू ने कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी है उसके निर्वहन के लिए आया हूं और सब ठीक हो जाएगा।