• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में सास के बार-बार घर आने पर बढ़ा विवाद: पत्नी ने लोहे की रॉड से फोड़ा पति का सिर

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में सास के बार-बार घर आने के विवाद पर पत्नी ने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 10:33:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 10:33:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में सास के बार-बार घर आने पर बढ़ा विवाद: पत्नी ने लोहे की रॉड से फोड़ा पति का सिर
Demo Pic Ai

HighLights

  1. बिलासपुर के बकरकुदा में पत्नी ने पति पर किया लोहे की रॉड से वार।
  2. सास के घर आने और मायके जाने पर विवाद के बाद हुआ हमला।
  3. पीड़ित आशीष बर्मन की शिकायत पर मस्तूरी थाने में एफआईआर दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर, नाक और मुंह में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

मस्तूरी क्षेत्र के बकरकुदा में रहने वाले आशीष बर्मन रोजी मजदूरी करते हैं। उसका ससुराल भी गांव में ही है। उसकी सास संतरा जोशी अक्सर उसके घर आती थी। इस बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी पूजा बर्मन से नाराजगी जताई थी और सास को बार-बार घर आने से मना करने के लिए कहा था।


साथ ही पत्नी के बार-बार मायके जाने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था। 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से चर्चा की। इस पर पूजा बर्मन गाली-गलौज करने लगी। पति ने विरोध किया तो उसने लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में उसे चोटें आईं।

पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय पीड़ित की मां घर में मौजूद थी। बाद में उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पति समेत तीन लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।