
Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने तेज आवाज वाले डीजे के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। दूसरे जिले से आने वाले तेज आवाज वाले डीजे को शहर में प्रवेश से पहले ही रोक दिया जाएगा। साथ ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले डीजे को राजसात करने कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों की जानकारी दी थी। इसके बाद भी कई डीजे संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने दूसरे जिलों से आने वाले डीजे को सीमा पर ही रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में सभी डीजे संचालकों को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक डीजे का शोर नहीं करने निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के डीजे जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के डीजे जब्त किए जाएंगे।
पांच लाख जुर्माना वसूल
एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले में कई डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान पांच लाख से अधिक रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही कई डीजे राजसात करने कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तय सीमा से अधिक ध्वनी प्रदुषण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।