• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पुलिस भर्ती: वर्दी का सपना, पथरीली राह पर करोड़ों के स्टेडियम में लगा ताला, बाहर धूल फांक रहे बिलासपुर के भावी रक्षक

बिलासपुर में पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दर्जनों युवक-युवतियां मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि शह...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:57:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:57:49 PM (IST)
पुलिस भर्ती: वर्दी का सपना, पथरीली राह पर करोड़ों के स्टेडियम में लगा ताला, बाहर धूल फांक रहे बिलासपुर के भावी रक्षक
वर्दी पहनने का सपना पूरा करने मैदान की मांग को लेकर पहुंचे अभ्यार्थी

HighLights

  1. बहतराई और पुलिस ग्राउंड के बंद ताले तोड़ रहे खाकी की उम्मीदें
  2. वर्दी का सपना, पथरीली राह: सड़कों पर दौड़ते हैं भविष्य के रक्षक
  3. बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे युवाओं का सवाल- आखिर कहां पसीना बहाएं हम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सीने में खाकी पहनने का जुनून और पैरों में छालों की परवाह किए बिना, सुबह के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ते ये युवा केवल अभ्यास नहीं कर रहे, बल्कि अपनी तकदीर गढ़ने की जंग लड़ रहे हैं। शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहतराई खेल परिसर और पुलिस ग्राउंड मौजूद होने के बाद भी इन भावी रक्षकों के लिए मैदान के दरवाजे बंद हैं।

अपनी उम्मीदों को टूटने से बचाने और एक अदद सुरक्षित ट्रैक की गुहार लेकर मंगलवार को दर्जनों युवक-युवतियां कलेक्ट्रेट की चौखट पर पहुंचे।

हादसों के डर के बीच सड़कों पर दांव पर लगी जिंदगी

सड़कों पर डामर की सख्त सतह पर लगातार दौड़ने के कारण कई अभ्यर्थियों के पैरों और घुटनों में गंभीर चोटें आ रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा सिर पर मंडराता रहता है। युवाओं का कहना है कि स्टेडियम के ट्रैक पर अभ्यास मिलने से वे इंजरी से बच सकेंगे और लॉन्ग जंप व रनिंग का सही प्रशिक्षण ले पाएंगे।


सख्त पहरे में खेल परिसर, खाली पड़े रहते हैं ट्रैक करोड़ों की लागत से तैयार बहतराई खेल परिसर और पुलिस मैदान अधिकांश समय सूने पड़े रहते हैं, जबकि जरूरतमंद युवा बाहर धूल फांकने को विवश हैं। अभ्यर्थियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे परिसर के नियमों, गरिमा और स्वच्छता का पूरा सम्मान करेंगे। उनका कहना है कि बस दिन में दो घंटे अभ्यास की छूट मिल जाए, तो उनका भविष्य संवर जाएगा।

क्या कहना है अभ्यर्थियों का

अभ्यर्थी लक्ष्मी राजपूत ने कहा कि हम किसी तरह की सुविधा नहीं, बस अपने पैरों के नीचे सुरक्षित जमीन मांग रहे हैं। सड़कों पर दौड़ते हुए हमेशा गाड़ियों और चोट का डर लगा रहता है। बहतराई स्टेडियम या पुलिस ग्राउंड में अभ्यास का निश्चित समय मिल जाए तो हम बिना किसी भय के अपनी तैयारी पूरी कर सकेंगे।

अभ्यर्थी श्रीकांत का कहना है कि मैदान के अभाव में कई साथी चोटिल होकर भर्ती की दौड़ से बाहर हो रहे हैं। हमारे पास महंगे निजी क्लब जाने के साधन नहीं हैं। प्रशासन यदि ग्राउंड में अभ्यास की छूट दे दे, तो जिले के दर्जनों युवाओं का वर्दी पहनने और सरकारी सेवा में जाने का सपना साकार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में सोने का घड़ा दिखाकर 6 लाख की ठगी, फर्जी 'तीन स्टार' बनकर हड़पा माल, चाय दुकान पर खुला राज