• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में पत्नी-बच्चों के मायके जाने से नाराज युवक ने 80 साल के दादा को पीट-पीटकर मार डाला

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पारिवारिक विवाद में पोते ने अपने 80 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

By sarfraj memonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:20:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:20:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में पत्नी-बच्चों के मायके जाने से नाराज युवक ने 80 साल के दादा को पीट-पीटकर मार डाला
बिलासपुर में पारिवारिक विवाद में पोते ने की दादा की हत्या (आरोपी की फोटो)

HighLights

  1. पत्नी के मायके जाने से था नाराज
  2. शराब के नशे में की वारदात
  3. पुलिस ने आरोपित पोते को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने से नाराज एक युवक ने अपने ही 80 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत आरोपित ने बुजुर्ग पर लात-घूंसों से इस कदर हमला किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के मायके जाने को लेकर हुआ विवाद

मस्तूरी टीआई कपिल चंद्रा ने बताया कि ग्राम गतौरा के वार्ड क्रमांक सात निवासी पंचराम चंद्राकर (80) शुक्रवार दोपहर घर पर थे। इसी दौरान उनका पोता तुलाराम चंद्राकर (35), पिता संतोष चंद्राकर, शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर वह दादा से विवाद करने लगा। वह पत्नी और बच्चों को मायके जाने से नहीं रोकने की बात पर दादा से बहस करने लगा।


लात-घूंसों से हमला, मौके पर ही मौत

विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और बुजुर्ग पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर पिटाई से पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर करीब चार बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपित गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा

पुलिस ने आरोपित पोते तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने की नाराजगी में तुलाराम ने अपने ही दादा को निशाना बना लिया। जिस बुजुर्ग से परिवार को सहारे और सम्मान की उम्मीद थी, उन्हीं की जान पोते के हाथों चली गई। मामूली पारिवारिक विवाद के हिंसक अंत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।