Astrology News: बिलासपुर। जिंदगी जितनी आसान लगती है उतनी होती नहीं। ग्रहों की दशा और चाल सबकुछ बदल देती है। कुंडली के अशुभ ग्रहों को शांत करने के लिए रत्न, व्रत-पूजा, टोटके जैसे कई उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। लेकिन उपायों का एक तरीका भोजन से भी जुड़ा है। इसे फूड एस्ट्रोलाजी कहते हैं। जिसके मुताबिक यादि कोई शनिवार के दिन उड़द या उससे बनी चीजें खाएंगे तो शुभ समाचार मिलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सभी ग्रहों की कृपा बरसेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित वासुदेव शर्मा का कहना है कि खान-पान को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इतना ही नहीं कभी भी कहीं भी कोई भी चीज झटपट नहीं खाना चाहिए। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि कुछ खास चीजें खाकर वे ग्रहों के अशुभ असर को कम कर सकते हैं। इससे कुंडली के बुरे से बुरे ग्रह भी अच्छे फल देने लगते हैं। किस ग्रह से शुभ फल पाने के लिए अपने डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
ग्रह के मुताबिक खाना खाने से कुंडली में जो ग्रह कमजोर हो, उससे संबंधित चीजें खाने से वह ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल देने लगता है। इसके अलावा हफ्ते के सातों दिन में उस खास दिन से संबंधित चीजें खाने से भी बहुत लाभ होता है। जैसे रविवार को चना, सोमवार को खीर या दूध, मंगलवार को चूरमा या हलवा, बुधवार को हरी सब्जियां, गुरुवार को चने की दाल या बेसन, शुक्रवार को मीठा दही और शनिवार को उड़द खाने से
ग्रहों को शांत रखने यह खाएं
सूर्य : गेहूं, आम, गुड़ को शामिल करना चाहिए.
चन्द्र ग्रह : शक्कर, दूध की मिठाई, आइसक्रीम
मंगल ग्रह: मसूर की दाल, अनार, शहद
बुध ग्रह : मटर, जौ, मूंग, हरी सब्जियां
गुरु ग्रह : चना दाल, बेसन, केला, हल्दी,फल खाएं.
शुक्र ग्रह : त्रिफला, दाल चीनी, कमलगट्टा,मूली
शनि ग्रह : मूंगफली, अचार, लौंग,काला नमक
राहु और केतु : उड़द, तिल और सरसों