• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालकों के ठिकानों पर ED की दबिश, जांच जारी

रायपुर ईडी की टीम ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर के मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी कोयला घोटाले से जुड़े मामले में जांच कर ही...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 11:42:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 12:01:15 PM (IST)
बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालकों के ठिकानों पर ED की दबिश, जांच जारी
मीनाक्षी ट्रेडर्स के संचालकों के ठिकानों पर ED का छापा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बिलासपुर के बड़े व्यापारी मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने तड़के, दुकान व घर को घेर लिया और बंद कमरों में दस्तावेजों की तलाशी तथा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास में भी स्थित हैंl लेकिन वहां ईडी की टीम नहीं पहुंची। छापेमारी फिलहाल केवल क्रांति नगर स्थित घरों और ठिकानों तक सीमित रही। महावीर नगर क्षेत्र में किसी भी तरह की दबिश या तलाशी की खबर नहीं है। छापेमारी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों के सुरागों पर केंद्रित है।


हालांकि, रायपुर ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी तरह, सुल्तानिया परिवार या मीनाक्षी ट्रेडर्स की ओर से भी किसी तरह की टिप्पणी सामने नहीं आई है। फिलहाल टीम क्रांति नगर स्थित मकानों के भीतर कागजातों की जांच और पूछताछ कर रही है। कौन-से दस्तावेज बरामद हुए हैं और जांच किस खास मामले से जुड़ी है। इस पर अभी किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में माओवादी कपल गिरफ्तार, कई बड़े अफसरों के घरों में कर चुका है नौकरी

बता दें कि ईडी ने कुछ दिन पहले ही कोयला घोटाला मामले में जांच करते हुए रायपुर और बिलासपुर के कई व्यापाकिरों के ठिकानों पर दबिश दी थी। जिसमें ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे थे। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी की कार्रवाई जारी है।