• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले दहेज में मांगे 30 लाख, मना करने पर तोड़ दी सगाई… केस दर्ज

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि सुकमा में रहने वाले शेख तसवर की ओर से उनके घर शादी का प्रस्ताव आया था। युवक के परिवार वाले जुलाई 20...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 12:39:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 12:39:53 PM (IST)
शादी से पहले दहेज में मांगे 30 लाख, मना करने पर तोड़ दी सगाई… केस दर्ज
युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस कर रही है मामले की जांच। -प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 2023 में तय हुआ था दोनों परिवार के बीच में रिश्ता।
  2. 30 लाख का कर्ज चुकाने के नाम पर मांगा दहेज।
  3. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कर रही केस की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 32 साल की युवती से सगाई के बाद मंगेतर और उसके परिवार वालों ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग की। लड़की वालों की तरफ से इतनी बड़ी धनराशि दे पाने में असमर्थता जताने पर उन्होंने सगाई तोड़ दी।

युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि सुकमा में रहने वाले शेख तसवर की ओर से उनके घर शादी का प्रस्ताव आया था।


रिश्ता पसंद आने पर युवती के परिवार वालों ने उन्हें अपने घर बुलाया। इस पर युवक के परिवार वाले जुलाई 2023 में बिलासपुर आए। यहां पर बातचीत तय होने के बाद युवक के परिवार वालों ने अप्रैल 2024 में सगाई करने की बात कही। तय समय पर सगाई का कार्यक्रम रायपुर में हुआ।

दहेज की कोई बात नहीं हुई थी

इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। युवती का कोई भाई नहीं है। इसके कारण उसका मंगेतर ही सगाई का पूरा काम देख रहा था। उसने सगाई में करीब तीन लाख रुपये लगने की बात कही। युवती के परिवार वालों ने उसे पूरी रकम दी। साथ ही सोने की अंगूठी और 21 हजार रुपये भी दिए।

इस बीच दहेज की कोई बात नहीं हुई। सगाई के बाद युवती के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। उन्होंने दहेज का सामान, घरेलू सामान पहले ही युवक के घर भेज दिए। पलंग और कुछ सामान उन्होंने रोक लिया था। इसके साथ ही नगद पांच लाख और एक केस में मिली फीस की रकम भी मंगेतर के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी।

naidunia_image

कर्ज चुकाने की बात कहते हुए मांगे रुपए

इसी बीच मंगेतर और उसके पिता शेख औलिया, सास कासिम बी, जेठ शेख जाकिर, जेठानी नगमा ने 30 लाख रुपए कर्ज होने की बात कहते हुए लड़की वालों से रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। इतने रुपये का इंतजाम नहीं होने पर लड़की के परिवार ने रकम दे पाने में असमर्थता जताई।

दहेज नहीं देने की बात कहने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इस बात से लड़की की बदनामी हुई और उसकी शादी होते-होते रह गई। युवती ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।