Bilaspur News: ठंडे पानी के लिए हर दिन स्टेशन में जद्दोजहद
Bilaspur News: ट्रेन छूटने के डर से यात्री पहले बाटल भरना चाहते हैं। इस बीच आपसी विवाद भी होता है।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 15 Jun 2023 05:13:33 PM (IST)
Updated Date: Thu, 15 Jun 2023 05:13:33 PM (IST)

Bilaspur News: बिलासपुर। जोनल स्टेशन में ठंडे पानी के लिए यात्रियों को रोज जद्दोजहद करनी पड़ रही है। यह नजारा तब सामने आता है, जब कोई ट्रेन पहुंचती। यात्री खाली बाटल लेकर ठंडे पानी का बूथ ढूंढते हैं। पर गिनती के बूथ और उनमें भी ठंडा पानी नहीं निकलने से किसी एक बूथ में भीड़ लग जाती है। ट्रेन छूटने के डर से यात्री पहले बाटल भरना चाहते हैं। इस बीच आपसी विवाद भी होता है।
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में यात्रियों को इतनी समस्या हो रही है पर रेल प्रशासन द्वारा किसी तरह का पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी प्लेटफार्म एक के हावड़ा छोर पर यही नजारा देखने को मिला। ट्रेन के प्लेटफार्म पर ठहरते ही यात्री खाली बाटल लेकर पानी लेने के लिए दौड़े। इस छोर में केवल ही एक वाटर कूलर है। जहां से ठंडा पानी निकलता है, जबकि पांच से छह कोच इस हिस्से में खड़े होते हैं। रेल प्रशासन यात्रियों की बेहतर सुविधा के तमाम दावे करें लेकिन , हकीकत यही है कि यात्रियों कमाऊपूत जोन के मुख्यालय के स्टेशन में ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ा रहा है।
सफर के दौरान वैसे भी यात्रियों की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता पानी ही होता है। उन्हें चाहे कुछ न मिले लेक8न, इसकी बेहत जरूरत रहती है। गर्मी में तो पानी के बिना यात्री सफर कर ही नहीं सकते। यह देखते हुए भी रेल प्रशासन की ओर से ठोस उपाय नहीं किया रहे हैं।