• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दीपावली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक रूट: बिलासपुर के मुख्य बाजारों में नो-एंट्री और वन-वे प्लान तैयार

दीपावली पर बिलासपुर के बाजारों में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन, नई पार्किंग और पुलिस बल की तैनाती का विशेष प्लान तैयार किया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:53:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:53:37 PM (IST)
दीपावली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक रूट: बिलासपुर के मुख्य बाजारों में नो-एंट्री और वन-वे प्लान तैयार
गोल बाजार, नेहरू चौक व जवालीपुल में लगा जाम।

HighLights

  1. दीपावली पर बिलासपुर शहर में यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था।
  2. भीड़ बढ़ने पर गोल बाजार और तेलीपारा में डायवर्जन लागू।
  3. शास्त्री स्कूल मैदान और लखीराम ऑडिटोरियम में बनी पार्किंग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत के अनुसार एकांगी मार्ग, डायवर्सन, नो पार्किंग और नो एंट्री लागू की जाएगी।

एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि शहर के प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाई है। सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक, शनिचरी बाजार और तेलीपारा रोड में भीड़ बढ़ने पर गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, सिम्स तिराहा और रामसेतु चौक से यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।


पुलिस ने दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को सड़क पर सामान नहीं फैलाने तथा ग्राहकों के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी है। वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मुख्य सड़कों पर पटाखे नहीं फोड़ने और निर्धारित स्थानों पर ही पटाखा दुकान लगाने की भी अपील की गई है।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टीलेवल पार्किंग कोतवाली चौक, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, हैप्पी स्ट्रीट, नई रिवर व्यू, बाजपेयी मैदान और लखीराम आडिटोरियम के बेसमेंट सहित अन्य खुले स्थानों को चिह्नित किया गया है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और बाजार जाने के लिए अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है।

दुकानदारों को दी गई हिदायत

यातायात पुलिस ने बाजार क्षेत्र के दुकानदारों, ठेला-गुमटी संचालकों और फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को मुख्य मार्ग पर दुकान या सामान नहीं फैलाने की हिदायत दी है। ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए भी पर्याप्त जगह रखने कहा गया है। व्यावसायिक संगठनों से निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और ग्राहकों को वहीं वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।

आपात सेवाओं के लिए रास्ता रखना जरूरी

त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने से एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। यातायात पुलिस बीट, पाइंट, हाईवे और क्रेन पेट्रोलिंग के साथ आपातकालीन ड्यूटी पर भी बल तैनात रखेगी। भीड़ और यातायात दबाव के अनुसार तत्काल मार्ग बदलने के निर्देश दिए जा सकते हैं। वाहन चालकों से इनका पालन करने कहा गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।