यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक से प्यार, युवती हो गई गर्भवती, प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट
फेसबुक के जरिए राजकिशोरनगर के युवक ने रायपुर की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और दुष्कर्म करता रहा।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 22 Jun 2015 12:07:37 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2015 12:21:41 PM (IST)

बिलासपुर (निप्र)। फेसबुक के जरिए राजकिशोरनगर के युवक ने रायपुर की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोरनगर निवासी फिरोज अब्दुल सिद्दीकी उर्फ अब्दुल सफदर (27) ने करीब सालभर पहले रायपुर की 21 वर्षीय युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
इस बीच युवती के साथ उसका मेलजोल बढ़ गया और उसे शादी करने का झांसा देकर अपने घर बुलाता रहा। करीब 7 माह से युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी करने के बहाने गर्भपात भी करा दिया।
इसके बाद युवक ने उससे पल्ला झाड़ लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। युवक की हरकतों से त्रस्त युवती अपने परिजनों के साथ रविवार को सरकंडा थाने पहुंची। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 375/4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की पतासाजी कर रही है।
पथरिया में है हीरो की एजेंसी
राजकिशोरनगर स्थित स्मृति वन के पास रहने वाला आरोपी फिरोज की पथरिया में हीरो बाइक की एजेंसी है। वह शहर में रहता है और रोज पथरिया जाता है।
एसआई की बेटी है पीड़ित युवती
पीड़ित युवती रायपुर में रहती है और निजी संस्थान में बतौर सेल्स गर्ल काम करती है। फेसबुक के जरिए युवक से दोस्ती करने वाली युवती सब इंस्पेक्टर की बेटी है।